Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 4:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Uncategorized»LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 15, 2026Updated:May 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (rajiv Jha) : देशभर में साइबर ठगी के लिए बदनाम जामताड़ा से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार साइबर अपराधियों ने एलपीजी गैस सेवा और सब्सिडी के नाम पर लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया था। व्हाट्सऐप पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को APK फाइल डाउनलोड कराई जाती थी और फिर उनके बैंक खाते व ई-वॉलेट से रकम साफ कर दी जाती थी। जामताड़ा साइबर पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी शंभू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का नेटवर्क चल रहा है। सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के दखनीडीह गांव स्थित एक बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में छापेमारी की। यहां से तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

    ऐसे चलता था ठगी का पूरा खेल

    पुलिस जांच में जो तरीका सामने आया, वह काफी खतरनाक है। ठग लोगों के व्हाट्सऐप पर LPG GAS अपडेट, गैस सब्सिडी या KYC अपडेट के नाम पर मैसेज भेजते थे। मैसेज में एक लिंक दिया जाता था और लोगों से APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता था। जैसे ही कोई व्यक्ति फाइल डाउनलोड करता, उसके मोबाइल में चोरी-छिपे स्पाई ऐप इंस्टॉल हो जाता था। इसके बाद ठग मोबाइल की गोपनीय जानकारी, OTP, बैंकिंग डिटेल्स और ई-वॉलेट तक पहुंच बना लेते थे। फिर खाते से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर लेते थे और पीड़ित को भनक तक नहीं लगती थी।

    कौन-कौन हुआ गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले में तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश मंडल (28वर्ष ) , अजय मंडल (28वर्ष ) और हीरालाल मंडल (30 वर्ष) शामिल हैं। तीनों जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन्हीं मोबाइल फोन का इस्तेमाल साइबर ठगी को अंजाम देने में किया जा रहा था। अब पुलिस इन डिवाइस की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को शिकार बनाया।

    इन धाराओं में केस दर्ज

    इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 14 मई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। जामताड़ा साइबर पुलिस ने लोगों से साफ कहा है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या व्हाट्सऐप पर आए संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें। अगर गैस सब्सिडी, बैंक अपडेट, KYC या किसी अन्य सेवा के नाम पर कोई लिंक भेजा जाए, तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें। किसी भी साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

    Also Read : गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    APK File Scam banking fraud Cyber Criminals Arrested cyber fraud cyber police Digital Scam E-Wallet Fraud Jamtara cyber crime. Jamtara Police Jharkhand Cyber Crime LPG Scam online fraud OTP fraud WhatsApp fraud
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी
    Next Article मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    Related Posts

    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    क्राइम

    जामताड़ा में दो साइबर ठग गिरफ्तार, गेमिंग एप के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना

    May 13, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.