Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 9:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम
    चाईबासा

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सारंडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : सारंडा जंगल में 10 अक्टूबर को हुए आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा ने गुरुवार को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनकी शहादत की खबर मिलते ही चाईबासा सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। 10 अक्टूबर को चाईबासा जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ की टुकड़ी आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गई थी। इस विस्फोट में बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर मौके पर ही शहीद हो गए थे। इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और एएसआई रामकृष्ण गागराई गंभीर रूप से घायल हुए थे।

    राउरकेला से दिल्ली एम्स तक चला इलाज

    घटना के बाद घायल इंस्पेक्टर मिश्रा को पहले राउरकेला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर किया गया। लगभग तीन हफ्तों तक इलाज चलने के बाद गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उसी विस्फोट में घायल खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के भाई सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र गागराई का इलाज भी दिल्ली एम्स में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

    साहसी और समर्पित अधिकारी थे मिश्रा

    सीआरपीएफ के सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा एक साहसी, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने हमेशा अग्रिम मोर्चे पर रहकर नक्सल विरोधी अभियानों में हिस्सा लिया। बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मिश्रा की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

    राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

    सीआरपीएफ ने बताया कि शहीद इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक निवास लाया जाएगा। वहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और स्थानीय लोग श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    Also Read : जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    CRPF inspector injured in Saranda IED blast dies at Delhi AIIMS सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    Next Article कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    Related Posts

    झारखंड

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025
    चाईबासा

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025
    गढ़वा

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.