Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Oct, 2025 ♦ 7:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह के प्रधान डाकघर में करोड़ों का घोटाला : प्रधान डाकपाल सहित तीन निलंबित
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के प्रधान डाकघर में करोड़ों का घोटाला : प्रधान डाकपाल सहित तीन निलंबित

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • 12 करोड़ के घोटाले की सीबीआई कर रही है जांच, कई और बड़े अधिकारियों तक पहुंच सकती जांच की आंच

    गिरिडीह । फर्जी खाते के जरिये विगत तीन सालों में गिरिडीह के प्रधान डाकघर में हुए 12 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में मुख्य डाकपाल सहित तीन को तत्काल प्रभाव से निलंबन कर कई सरकारी सुविधाएं वापस ले ली गयी हैं। सीबीआई जांच की सिफारिश और शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद झारखंड डाक परिमंडल ने प्रधान डाकघर के तीन बड़े कर्मियों पर यह कार्रवाई की है। इसमें प्रधान डाकपाल सोमनाथ मित्रा भी शामिल हैं। इसकी खास बात यह है कि जिस प्रधान डाकपाल को घोटाले के आरोप में निलंबित किया गया है। उसी आरोपित डाकपाल ने छह माह पहले नगर और मुफ्फसिल थाना में घोटाले का केस दर्ज कराया था।

    इसकी पुष्टि करते हुए सहायक डाक अधीक्षक जगदीश सिंह ने शनिवार को बताया कि जिन पदाधिकारियों और कर्मियों को निलंबित किया गया है उसमें प्रधान डाकघर के प्रधान डाकपाल सोमनाथ मित्रा के अलावा डाकघर के खंजाची पवन सिंह और डाक सहायक फैयाज अंसारी शामिल हैं जबकि दो कर्मी पहले से ही इस आरोप में निलंबित किए जा चुके हैं। इसमें मो. अल्ताफ और वासुदेव दास शामिल हैं। अब तीन और पदाधिकारी और कर्मियों पर गिरी गाज ने यह साबित कर दिया है कि 12 करोड़ की धनराशि के गबन में अब तक जितने छोटे ओहदेदारों के नाम सामने आएं हैं। इसमें सिर्फ वही नहीं हैं बल्कि कई बड़े पदाधिकारी भी शामिल हैं।

    डाक विभाग के सूत्रों की मानें तो परिमंडल के निदेशक ने बीते 28 जनवरी को तीनों को निलंबित किया था। परिमंडल निदेशक ने तीनों पर कार्रवाई करने के साथ ही तीनों के जीवन यापन भत्ता सहित डाक विभाग से मिली सारी सुविधाएं भी वापस ले ली हैं। वैसे यह पहले से तय माना जा रहा था कि गिरिडीह के प्रधान डाकघर में इतने बड़े पैमाने पर हुए घोटाले की पटकथा लिखने में सिर्फ छोटे बाबुओं का हाथ नहीं है बल्कि कई बड़े ओहदेदारों की भूमिका से इंनकार नहीं किया जा सकता है।

    हालांकि भ्रष्टाचार के इस बड़े कारनामे के खिलाफ केस दर्ज किया गया तो उस वक्त से ही झारखंड परिमंडल मान कर चल रहा था कि इतने बड़े घोटाले की पटकथा लिखने वाले बाबुओं को सामने लाने में संभवत पुलिस नाकाम रह सकती है। लिहाजा, परिमंडल निदेशक ने 12 करोड़ के घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। सिफारिश होने के तुंरत बाद सीबीआई भी केस दर्ज कर जांच में जुट गई और शुरुआती जांच में प्रधान डाकपाल के साथ खंजाची और डाक सहायक की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए पहली रिपोर्ट परिमंडल को सौंपा। इसके बाद तीनों को निलंबित किया गया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : अपराधियों ने युवक के गले पर चाकू से किया हमला
    Next Article सफायर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सुबोध को स्वर्ण पदक

    Related Posts

    गढ़वा

    BREAKING : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला, ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज

    October 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से लेकर अंडमान तक, खड़िया युवाओं की एकजुटता का अनोखा संगम

    October 22, 2025
    झारखंड

    झारखंड HC ने पुलिस थानों में CCTV लगाने में देरी पर जताई चिंता, गृह विभाग के प्रधान सचिव से मांगा जवाब…

    October 22, 2025
    Latest Posts

    चिराग पासवान बोले- जल्दबाजी नहीं, अगली बार खुद लड़ूंगा चुनाव, मेरा लक्ष्य CM बनना…

    October 22, 2025

    खेसारी लाल यादव और पत्नी चंदा देवी ने छपरा में किया जोरदार रोड शो, जनता ने दिखाई जबरदस्त उत्सुकता…

    October 22, 2025

    BREAKING : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला, ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज

    October 22, 2025

    झारखंड से लेकर अंडमान तक, खड़िया युवाओं की एकजुटता का अनोखा संगम

    October 22, 2025

    परिणीति चोपड़ा का 37वां जन्मदिन : बेटे के जन्म के बाद राघव चड्ढा ने शेयर कीं मेटरनिटी फोटोज, बोले- ‘शहर की बेस्ट मॉमी’

    October 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.