Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2025 ♦ 1:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना वायरस : देश में अब तक 606 संक्रमित, गोवा में मिले तीन पॉजिटिव मरीज
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना वायरस : देश में अब तक 606 संक्रमित, गोवा में मिले तीन पॉजिटिव मरीज

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अभी भी एक तबका ऐसा है जो इसकी गंभीरता को नहीं समझ रहा है और सामाजिक दूरी जैसे अति महत्वपूर्ण उपाय को अपनाने में रुचि नहीं दिखा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक इससे 606 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो चिकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही 14 अप्रैल तक पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर चुके हैं। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां अभी तक इसके 122 मामले आ चुके हैं वहीं केरल में भी 118 पाजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

    गोवा में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां तीन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एक 25 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति और 55 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। तीनों क्रमशः स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से यात्रा करके लौटे हैं।
    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने होम क्वारंटीन की सलाह के बावजूद सड़कों पर घूमने वालों को जेल में डालने की चेतावनी दी है। सावंत ने बुधवार को कहा, हमने उन सभी के हाथ पर मुहर लगाई है, जिन्हें डॉक्टरों ने घरों पर रहने को कहा है। अगर इनमें से कोई भी व्यक्ति सड़कों पर घूमता पाया जाता है तो 14 दिन तक पुलिस लॉकअप या सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। सरकार हरसंभव कदम उठा रही है ताकि यह महामारी राज्य में न फैले।

    कोरोना महामारी से बचने के लिए उठाए जा रहे सख्त कदमों के बीच केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को आम लोगों के लिए राहत की खबर आई।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 80 करोड़ लोगों को दो रुपये किलो गेहूं-तीन रुपये किलो चावल देने का फैसला किया है। सभी लोगों को तीन महीने का राशन एडवांस में दिया जाएगा।
    कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। लोगों को अफवाह में न आने और लॉकडाउन के दौरान सामान्य दिनों की तरह ही जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहने का आश्वासन दिया।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक रामचंद्र बैठा का ह्रदय गति रुकने से निधन, नेताओं ने जताया दुख
    Next Article मोदी सरकार का ऐलान, गरीबों को 1.70 लाख करोड़ रुपये की मदद देगी

    Related Posts

    देश

    पीएम के संबोधन के बाद कई इलाकों में फिर दिखें पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने मार गिराए…

    May 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमृतसर में फंसे विदेशी व देशी पर्यटक विशेष ट्रेन से दिल्ली रवाना

    May 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

    May 12, 2025
    Latest Posts

    पीएम के संबोधन के बाद कई इलाकों में फिर दिखें पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने मार गिराए…

    May 12, 2025

    नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस की चोट, 52.95 ग्राम ब्राउन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2025

    JSCA चुनाव: ‘द टीम’ ने किया नामांकन, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव

    May 12, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताएं राज्य में डीआईजी बड़ा या डीएसपी? : बाबूलाल मरांडी

    May 12, 2025

    अमृतसर में फंसे विदेशी व देशी पर्यटक विशेष ट्रेन से दिल्ली रवाना

    May 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.