Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 2:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कोरोना की जंग में जल्द मिल सकती है जीत, भारत में अब नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन के ट्रायल होंगे शुरू
    देश

    कोरोना की जंग में जल्द मिल सकती है जीत, भारत में अब नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन के ट्रायल होंगे शुरू

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : कोरोना की जंग में जीत हासिल करने के लिए भारत में वैक्सीन का काम जोरों पर चल रहा है और अब जल्द ही इंट्रानैसल वैक्सीन का ट्रायल भी शुरू किया जाएगा। ये जानकारी सरकार की तरफ से दी गई है। इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि रेगुलेटरी मंजूरी मिलते ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक नाक के जरिए दी जाने वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर देंगे। फिलहाल भारत में नेजल वैक्सीन पर कोई ट्रायल नहीं चल रहा है।

    खबर के मुताबिक कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी और सेंट लुइस यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता किया है। डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, ‘भारत बायोटेक ने वाशिंगटन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी Sars-CoV-2 के लिए इंट्रानेजल वैक्सीन का ट्रायल, उत्पादन और व्यापार करेगी।’ उन्होंने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक अपने नैजल कोरोना वायरस वैक्सीन का लेट स्टेज ट्रायल भारत में जल्द शुरू करेंगे जिसमें 30,000 से 40,000 तक वॉलंटियर्स शामिल हो सकेंगे।

    आपको बता दें कि भारत के डॉक्टर रेड्डीज लैब और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) को भी भारत में Sputnik V वैक्सीन के लेट स्टेज क्लीनिकल ट्रायल करने की अनुमति मिल चुकी है। इससे पहले DGCI ने ये कहते हुए मंजूरी देने से इंकार कर दिया था कि रूस में इस वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण का ट्रायल बहुत कम लोगों पर किया गया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव में 4 गठबंधन, 6 मुख्यमंत्री पद के दावेदार, सभी दल चाहते है सत्ता में भागीदारी
    Next Article नीतीश सरकार के जांबाजों को चुनौती देंगे नये सिपाही

    Related Posts

    देश

    RRB ने जारी किया NTPC CBT-1 रिजल्ट… देखें अपना स्टेटस

    November 21, 2025
    देश

    बांग्लादेश और कोलकाता में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में हड़कंप

    November 21, 2025
    देश

    आरआरसी नॉर्दन ईस्ट में 4116 पदों पर भर्ती, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर कर सकते हैं अप्लाई

    November 21, 2025
    Latest Posts

    RRB ने जारी किया NTPC CBT-1 रिजल्ट… देखें अपना स्टेटस

    November 21, 2025

    पलामू में सेवा अधिकार सप्ताह की शुरुआत, वित्त मंत्री बोले— टेंडर का नियम बदलेगा

    November 21, 2025

    चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की कई भट्ठियां ध्वस्त

    November 21, 2025

    सरदार @150 पदयात्रा : राज्यपाल गंगवार ने युवाओं का बढ़ाया हौसला

    November 21, 2025

    मोतिहारी में VIP प्रखंड अध्यक्ष की गो’ली मा’रकर ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.