Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.90 लाख के पार
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.90 लाख के पार

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2020Updated:June 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नये मामलाें ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं तथा पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 17,296 नये मरीज सामने आये हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 4.90 लाख के पार हो गया है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण के 17,296 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,90,401 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से 407 लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 15,301 हो गयी है। दूसरी तरफ इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और इसी अवधि में 13,940 रोगी ठीक हुए है , जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 2,85,637 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 1,89,463 सक्रिय मामले हैं।

    कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संंक्रमण के 4,841 मामले दर्ज किये गये और 192 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,47,741 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,931 हो गयी है। राज्य में 77,453 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है और संक्रमण तथा मौत के लगातार बढ़ते आंकड़ों के साथ अब यह देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। पिछले 24 घंटों में 3,390 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 73,780 हो गया। इसी अवधि में 64 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 2,429 हो गयी। राजधानी में 44,765 मरीज रोगमुक्त हुए हैं , जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहंगाई की मार : दिल्ली में पेट्रोल भी 80 के पार, मुंबई में 87 के करीब
    Next Article झारखंड में 27 से 29 जून तक बारिश की संभावना, मौसम विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में मानसून की पहली जोरदार दस्तक, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.