Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 2:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना संक्रमण : अवकाश पर गए पुलिसकर्मियों की छुट्टी 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना संक्रमण : अवकाश पर गए पुलिसकर्मियों की छुट्टी 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2020Updated:March 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: कोरोना वायरस के संक्रमण को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एक महामारी घोषित किया गया है। इस संक्रमण के नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है. जिला प्रशासन बचाव के लिए विभिन्न माध्यम से लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। इन सब बिंदुओ को ध्यान में रखते हुए रांची पुलिस अधीक्षक के द्वारा रांची जिला के पुलिस कर्मियों के लिए एक आदेश जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि जो पुलिसकर्मी और पुलिस पदाधिकारी अवकाश में प्रस्थान कर गए हैं। उनका अवकाश दो सप्ताह के लिए बढ़ाया जाता है। वहीं, वैसे पुलिसकर्मी और पुलिस पदाधिकारी जो अवकाश में प्रस्थान नहीं किए हैं, वह अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के उपरांत ही अवकाश में प्रस्थान करेंगे।

    • रांची पुलिस ने घरों में रहने की दी है हिदायत

    कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन की घोषणा का झारखंड में पालन नहीं किया जा रहा है। आम लोग अपने घरों से बाहर घूम रहे हैं। सड़कों पर टहल रहे हैं। जनजीवन आम दिनों की तरह नजर आ रहा है। इसके बाद रांची पुलिस के द्वारा सड़क पर निकले लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है और वापस घर भेजा जा रहा है। राँची ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। बेवजह सड़क पर गाड़ी लेकर निकलने वालों को हिदायत के साथ फाइन भी काटा जा रहा है। पुलिस द्वारा लॉकडाउन के बारे लोगों को बताया जा रहा है की आखिर सरकार ने क्यों लॉकडाउन किया है। आप उसका पालन करें।

    • सरकार ने झारखंड को किया है लाॅक डाउन

    राज्य सरकार ने पूरे झारखंड को लाॅक डाउन कर दिया है। अगले 31 मार्च तक अब बिना सरकार के आदेश के जरूरी सेवाओं को छोड़कर आप कुछ भी अपनी मर्जी से नहीं कर सकेंगे। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं.बता दे की राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए रविवार को 31 मार्च तक लॉक डाउन लागू कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को देर शाम इस संबंध में अहम अधिसूचना जारी कर दी थी। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर उच्‍च अधिकारियों के साथ महत्‍वपूर्ण बैठक कर इस संबंध में निर्णय लिया गया था।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस: पीएम मोदी की लोगों से दोबारा अपील- लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें
    Next Article कोविड-19 : महाराष्ट्र में तीन की मौत, 89 संक्रमित, कर्फ्यू का ऐलान

    Related Posts

    झारखंड

    मोहर्रम को लेकर रांची में फ्लैग मार्च, अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन

    July 5, 2025
    जमशेदपुर

    डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के फैसले के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

    July 5, 2025
    झारखंड

    रांची में लग गया है रोजगार मेला, योग्य उम्मीदवार जल्द कर लें आवेदन

    July 5, 2025
    Latest Posts

    बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

    July 5, 2025

    अब डेंगू के तीन मुख्य मार्करों का हो सकेगा रैपिड टेस्ट, स्वास्थ्य विभाग ने लॉन्च की नई कॉम्बो किट

    July 5, 2025

    दुनिया के इस कोने में गाजे-बाजे के साथ मनाया जाता है मौ’त का त्योहार, फैंटेसी कॉफिन्स में होती है विदाई

    July 5, 2025

    मोहर्रम को लेकर रांची में फ्लैग मार्च, अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन

    July 5, 2025

    डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के फैसले के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.