Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 2:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 13 हजार के पार, 437 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 13 हजार के पार, 437 की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 1007 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 13 हजार 387 पर पहुंच गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 23 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 437 हो गया।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 13387 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 76 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में तक कोरोना से संक्रमित 260 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 1749 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गयी है। राज्य में अब तक 3205 लोग संक्रमित हुए हैं तथा पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सात लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 194 हो गयी है। राज्य में संक्रमण के 289 नए मामले सामने आए हैं।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 62 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 1640 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान छह लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हो गयी है और 51 मरीजों को उपचार के बाद अस्पाताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद तमिलनाडु में 25 नये संक्रमित सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1267 हो गई हैं तथा राज्य में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

    मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखी गयी और वहां 133 नये लोगों के संक्रमित होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 1120 हो गयी है जबकि राज्य में मृतकों की संख्या 53 पर बनी हुई है।

    गुजरात में एक दिन में 164 लोग संक्रमित हुए हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 930 हो गया तथा तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 36 पहुंच गयी है। वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 108 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 1131 हो गया तथा अब तक तीन लोगों की मौत हुई है।

    तेलंगाना में इस दौरान 53 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 700 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से कुल 18 लोगों की मौत हुई है। केरल में 395 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 70 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 805 हो गई है और दो लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 13 पर पहुंच गया है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 534 और कर्नाटक में 315 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 14 और 13 लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 314 है और चार लोगों की मौत हुुई है।

    इसके अलावा पंजाब में 13, पश्चिम बंगाल में 10, हरियाणा में तीन, झारखंड में दो तथा बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3000 के पार, दिल्ली में 1640
    Next Article जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    Related Posts

    क्राइम

    यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा उपवन पवन जैन, ठगी के गंभीर आरोप

    June 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    ईरान और इजरायल के युद्ध में भारत की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाये सवाल, कहा.. केंद्र सरकार ने मूल्यों का समर्पण कर दिया

    June 21, 2025
    देश

    पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत जल्द

    June 21, 2025
    Latest Posts

    एयर इंडिया की लापरवाही, दो दर्जन से अधिक यात्रियों का सामान छूटा, हंगामा

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर DC ने किया योग, कहा: मानसिक शांति के लिए जरूरी…

    June 21, 2025

    यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा उपवन पवन जैन, ठगी के गंभीर आरोप

    June 21, 2025

    नूडल्स भी बन सकता है हेल्दी… जानें तरीका

    June 21, 2025

    80 लाख के सोना लूटकांड का खुलासा, 5 लुटेरे गिरफ्तार, 70 लाख का गोल्ड जब्त

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.