Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने शहर में सुपारी लेकर अपराध करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली के डांगुडीह निवासी मोहम्मद जिशान उर्फ जीशू, बिष्टुपुर के धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी शेख नुमान, गोलमुरी न्यू डीएस फ्लैट निवासी शेख फेज, गोमुरी मुसलिम बस्ती निवासी मोहम्मदचांद शेख, गोलमुरी हिंदू बस्ती निवासी शुभम कोहली उर्फ अनमोल कोहली, गोलमुरी हिंदू बस्ती निवासी मोहम्मद जुनेद राजा और गोलमुरी सबिना कॉलोनी निवासी परवेज आलम शामिल हैं।
पुलिस की गश्ती और छापामारी
डीएसपी सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम गश्ती कर रही थी। इस दौरान गोलमुरी सबिना कॉलोनी स्थित मकान नंबर 1360 पर छापामारी का प्रयास किया गया। जैसे ही आरोपियों ने पुलिस को देखा, वे भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें सभी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

बरामदगी और साक्ष्य
जमशेदपुर पुलिस ने गिरोह के सात आरोपियों के पास से भारी मात्रा में आपराधिक सामग्री बरामद की है। आरोपियों के पास ई-सिगरेट, जिंदा गोलियां, एक देशी पिस्तौल और तीन अतिरिक्त जिंदा गोलियां, स्कार्पियो वाहन, बेस बेट, लोहे का चापड़, जंग लगा भुजाली, चाकू और 22,500 रुपये नगद मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और बरामदगी से यह साबित होता है कि ये गिरोह शहर में अपराध को अंजाम देने में सक्रिय था।
दिनांक-18.02.26 को वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलमुरी थाना अन्तर्गत सबिना कॉलोनी के एक मकान में किसी बड़ी अपराधिक घटना की योजना बनाने वाले 07 अपराधियों को 01पिस्टल,7 जिन्दा गोली एक स्कॉर्पियों 1/2 pic.twitter.com/G8NamevYWC
— Jamshedpur Police (@Jsr_police) February 19, 2026
पुलिस का संदेश
जमशेदपुर पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का भरोसा दिलाया है। डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी अपराधी गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Also Read : देवघर पुलिस के हत्थे चढ़ा ब्राउन शुगर तस्कर, 50 लाख का नशा बरामद


