Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : क्वारंटीन के बाद घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को बांटे जा रहे गर्भ निरोधक
    बिहार

    बिहार : क्वारंटीन के बाद घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को बांटे जा रहे गर्भ निरोधक

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए बिहार स्वास्थ्य विभाग उन प्रवासी मजदूरों के बीच गर्भ निरोधक वितरित कर रहा है जो 14-दिवसीय संस्थागत क्वारंटीन को पूरा करने के बाद अपने घर जा रहे हैं और जो घर से बाहर रहते हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

    राज्य में लौटे 29 लाख प्रवासियों में से 8.77 लाख लोगों को छुट्टी दे दी गई है क्योंकि इन्होंने अपनी 14 दिन की क्वारंटीन अवधि को पूरा कर लिया है। इसके अलावा अब तक 5.30 लाख प्रवासी राज्य भर में ब्लॉक और जिला स्तर के क्वारंटीन केंद्रों में रह रहे हैं।

    एक वरिष्ठ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘प्रवासी मजदूर 14 दिनों के संस्थागत क्वारंटीन को पूरा करने के बाद अपने घर जा रहे हैं। चूंकि अनचाहे गर्भधारण की संभावना होती है। इसलिए हम उन्हें (प्रवासी मजदूरों) उचित सलाह देते हैं और उन्हें अवांछित गर्भावस्था से बचने के लिए गर्भ निरोधक दे रहे हैं।’

    अधिकारी जिन्हें राज्य स्वास्थ्य सोसायटी में परिवार नियोजन का कार्य सौंपा गया है, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विशुद्ध रूप से एक परिवार नियोजन उपाय है और इसका कोविड-19 से कोई लेना-देना नहीं है। एक स्वास्थ्य पेशेवर के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे नियंत्रित करें। हम इस पहल को लागू करने के लिए अपने स्वास्थ्य सहयोगी केयर इंडिया का सहारा ले रहे हैं

    अधिकारी ने कहा कि यह पहल तब तक जारी रहेगी जब तक क्वारंटीन केंद्र बंद नहीं होते। 15 जून को सभी क्वारंटीन केंद्रों को बंद कर दिया जाएगा क्योंकि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब राज्य आने वाले प्रवासियों को क्वारंटीन केंद्रों में नहीं रखा जाएगा। स्वास्थ्य समन्वयक क्वारंटीन केंद्रों पर गर्भ निरोधक के दो पैकेट वितरित कर रहे हैं।

    वहीं, आशा कार्यकर्ता होम क्वारंटाइन में लोगों की डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें कंडोम वितरित कर रहे हैं। एनजीओ केयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम इस पहल में स्वास्थ्य विभाग को तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं।’

    #Bihar News laborers Latest news Migrant Laborers Online news Quarantine
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड में साइबर अपराधियों का आतंक : दस साल में 50 करोड़ की ठगी, खातों में सेंधमारी का लेते थे विशेष प्रशिक्षण
    Next Article बिहार में 15 जून से बंद होंगे क्वारंटीन सेंटर, जानें क्यों

    Related Posts

    बिहार

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025
    बिहार

    बिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास

    June 17, 2025
    बिहार

    CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 20 अहम फैसलों पर लगी मुहर

    June 17, 2025
    Latest Posts

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025

    पति का फर्जी दोस्त बनकर महिला से उड़ाए लाखों रुपए, गिरिडीह से हुआ गिरफ्तार

    June 17, 2025

    बिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.