Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Oct, 2025 ♦ 8:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर
    झारखंड

    24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • 25 अक्टूबर को भी पूरे राज्य में बारिश के आसार

    रांची । झारखंड के तकरीबन हर हिस्से में बुधवार शाम से ही तेज बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह भी लोगों को तेज बारिश का सामना करना पड़ा। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। खासकर आज सुबह में बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश से राज्य की लगभग सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में धनतेरस और दीपावली की खरीदारी पर असर पड़ना स्वाभाविक है।

    मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 अक्टूबर को लगभग पूरे राज्य में अच्छी बारिश के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बुधवार से ही बदलते मौसम का असर नजर आने लगा था। शाम से बारिश भी शुरू हो गई। जो गुरुवार तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और मिनिमम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
    बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन दिख रहा है। दक्षिणी-उत्तरी बंगाल और झारखंड में इसका व्यापक असर है। मौसम विभाग ने इसे लेकर झारखंड में चेतावनी जारी की है। कहा है कि राज्य के पश्चिमी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 24 अक्तूबर को सिमडेगा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा में व्यापक असर है मध्य जिलों रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा के साथ ही चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों को भी चेतावनी वाली सूची में शामिल किया गया है। इस दौरान इन जिलों में कहीं-कहीं 65 से लेकर करीब 204 मिमी तक बारिश हो सकती है।

    25 अक्तूबर को भी सिमडेगा, गुमला, लातेहार, गढ़वा, पलामू, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहेबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में 65 से लेकर 115 मिमी तक बारिश हो सकती है। 26 को मौसम सामान्य रहेगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : 15 पेट्रोल पंपों का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित, जानें क्या है मामला
    Next Article हेमंत सोरेन ने कहा, धनतंत्र से जनता को ज्यादा दिनों तक गुमराह करना संभव नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घाटशिला उपचुनाव में हेमंत सोरेन के साथ 40 स्टार प्रचारक करेंगे प्रचार, पार्टी ने EC से मांगी अनुमति

    October 16, 2025
    जामताड़ा

    सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ के समान हैं, इन्हें सशक्त करने की जरूरत : उपायुक्त

    October 16, 2025
    जामताड़ा

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया दावा, बिहार में इस बार नहीं बनेगी एनडीए की सरकार

    October 16, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 17 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 17, 2025

    घाटशिला उपचुनाव में हेमंत सोरेन के साथ 40 स्टार प्रचारक करेंगे प्रचार, पार्टी ने EC से मांगी अनुमति

    October 16, 2025

    सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ के समान हैं, इन्हें सशक्त करने की जरूरत : उपायुक्त

    October 16, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया दावा, बिहार में इस बार नहीं बनेगी एनडीए की सरकार

    October 16, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने महज दो घंटे में किया वैन लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

    October 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.