Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 9:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस पार्टी की संविधान बचाओ रैली एक नौटंकी : बाबूलाल
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस पार्टी की संविधान बचाओ रैली एक नौटंकी : बाबूलाल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि 6 मई को रांची में आयोजित होने वाली कांग्रेस की राज्यस्तरीय संविधान बचाओ रैली एक नौटंकी है। कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र पर जितने प्रहार किए वो देश के इतिहास में काले पन्ने के रूप में दर्ज है। बाबूलाल मरांडी ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान में संशोधन किए, जो सिर्फ तुष्टीकरण और सत्ता के लिए हुआ। गैर-कांग्रेसी सरकारों को बार-बार गिराने के लिए राष्ट्रपति शासन (आर्टिकल 356) का दुरुपयोग किया गया।

    उन्होंने कहा कि 1966–1977 के बीच संविधान में 25 बार संशोधन किया गया। न्यायपालिका में हस्तक्षेप करते हुए इंदिरा गांधी ने 25 अप्रैल 1973 को तीन वरिष्ठ न्यायाधीशों को दरकिनार कर एएन राय को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। यह निर्णय केशवानंद भारती केस में बहुमत के विरुद्ध मत देने वाले जज को प्रमोट करके न्यायपालिका पर दबाव बनाने का प्रयास था।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 42वां संविधान संशोधन इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान पारित किया। यह न्यायपालिका, संसद और मूल अधिकारों को कमजोर करने की साज़िश थी। संविधान पर इस व्यापक प्रहार को जनता पार्टी ने आकर रोका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के दौरान समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और राष्ट्रीय अखंडता जैसे शब्द जोड़े। यह कार्य बिना आम सहमति या जनमत के किया गया और इसे मुस्लिम तुष्टिकरण से प्रेरित माना गया। आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन माना जाता है। मौलिक अधिकारों, प्रेस की स्वतंत्रता, और न्यायपालिका की स्वायत्तता पर खुला हमला किया गया।

    उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने मुस्लिम समुदाय को एससी-एसटी कोटे में शामिल करने की सिफारिश की। यह संविधान प्रदत्त आरक्षण प्रणाली को कमजोर करने और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का प्रयास था। कर्नाटक में यह प्रयोग हाल फिलहाल में किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कृत्यों के लिए जनता से माफी मांगे। मौके पर पार्टी प्रवक्ता राफिया नाज और योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

    Also Read : गोड्डा में करने वाला था बड़ा कांड, पुलिस ने धर दबोचा

    Congress party's Save Constitution rally is a drama: Babulal कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की संविधान बचाओ रैली एक नौटंकी : बाबूलाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में करने वाला था बड़ा कांड, पुलिस ने धर दबोचा
    Next Article महागठबंधन ने किया 20 मई को भारत बंद का ऐलान

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025
    झारखंड

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025

    बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक

    September 18, 2025

    अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.