Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 9:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»पूर्व सांसद संजय गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
    चाईबासा

    पूर्व सांसद संजय गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूर्व सांसद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के प्रखर युवा नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को चाईबासा जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संजय गांधी के विचारों और उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक दूरदर्शी और परिवर्तनशील नेता बताया। सभी ने एक स्वर में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और संगठन को एकजुट व सशक्त बनाने का आह्वान किया।

    संजय गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक : त्रिशानु राय

    जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि संजय गांधी को ‘युवा हृदय सम्राट’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में इंदिरा गांधी के 20 सूत्रीय कार्यक्रम के साथ-साथ स्वयं के 5 प्रमुख सूत्र—दहेज उन्मूलन, परिवार नियोजन, श्रमदान, पौधारोपण, शिक्षा को बढ़ावा और जाति प्रथा उन्मूलन—स्थापित किए, जो आज भी बेहद प्रासंगिक हैं।

    राय ने कहा कि संजय गांधी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा और उन्हें संगठित किया। उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और संगठन को नई दिशा देने वाली सोच हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी।

    मारुति लिमिटेड को आम आदमी तक पहुंचाया

    नेताओं ने याद किया कि संजय गांधी ही वह शख्स थे, जिन्होंने आम आदमी के लिए कार को सुलभ बनाने के उद्देश्य से मारुति लिमिटेड की नींव रखी। यह कदम भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल साबित हुआ।

    कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद

    इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा, अशोक बारीक, युवा कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां समेत कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने संजय गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    Also Read : झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    chaibasa Chaibasa Congress Congress Congress leaders Congress office Congress workers death anniversary floral tribute Former MP Memorial Ceremony political event Sanjay Gandhi tribute Two-Minute Silence Youth Leader कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस नेता चाईबासा चाईबासा कांग्रेस दो मिनट मौन पुण्यतिथि पुष्पांजलि पूर्व सांसद युवा नेता राजनीतिक कार्यक्रम श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि सभा संजय गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉन्च हुआ 15 हजार से कम में OPPO का नया 5G स्मार्टफोन… जानें DETAILS
    Next Article राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लालू यादव का नामांकन, तेजस्वी और राबड़ी ने भरी हुंकार

    Related Posts

    गिरिडीह

    स्कूटी पर सवार तीन लोगों को कोयला लदे ट्रक ने कुचला, एक की मौ’त, दो जख्मी

    August 8, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 15 जिलों में आज और कल भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

    August 8, 2025
    क्राइम

    हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की ह’त्या, पार्किंग विवाद बना कारण

    August 8, 2025
    Latest Posts

    स्कूटी पर सवार तीन लोगों को कोयला लदे ट्रक ने कुचला, एक की मौ’त, दो जख्मी

    August 8, 2025

    झारखंड के 15 जिलों में आज और कल भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

    August 8, 2025

    हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की ह’त्या, पार्किंग विवाद बना कारण

    August 8, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 08 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 8, 2025

    अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा झारखंड, ATS की तैयारी पूरी

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.