Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कांग्रेस झारखंड विरोधी पार्टी, जेएमएम उसका हाथ पकड़ के चल रही
    झारखंड

    कांग्रेस झारखंड विरोधी पार्टी, जेएमएम उसका हाथ पकड़ के चल रही

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस झारखंड विरोधी पार्टी है, यह विकास विरोधी पार्टी है और झामुमो उसी का हाथ पकड़ कर हमेशा चलने का काम करती है. शुक्रवार को मेझिया छाता डंगाल में अमित शाह की सभा में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यदि झारखंड के हित की चिंता होती तो वह कब का झारखंड राज्य बना सकती थी. भाजपा की केंद्र में सरकार आई तो झारखंड का निर्माण हुआ. आज नरेंद्र मोदी इसे विकसित राज्य बनाकर गौरवान्वित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह दिन याद कीजिए जब यहां कांग्रेस का शासन हुआ करता था और यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में चलने के लिए सड़क नहीं थी, जोरिया पर पुल पुलियों का निर्माण नहीं हुआ था, घरों में बिजली नहीं थी. कांग्रेस चाहती तो इस राज्य का कब का विकास कर सकती थी. दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचारियों के चेहरे उजागर होते जा रहे हैं. सरकार में शामिल मुख्यमंत्री, मंत्री सभी के भ्रष्टाचार की परत दर परत खुलती जा रही है, इसके बावजूद भी यह भ्रष्टाचारी लोग राज्य के आम लोगों के सामने झूठे वादे करने से पीछे नहीं हैं. आप लोगों को इनके नियत और नीतियों को समझना होगा. उनके वादों को दरकिनार करना होगा. पूरे राज्य में भ्रष्टाचारियों का बोल वाला है. लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ रही है. महिलाओं का शोषण हो रहा है, बेटियां प्रताड़ित हो रही हैं और यह लोग सत्ता हासिल करने के लिए झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज वक्त है संभलने का, सोच विचार कर मतदान करने का. मैं आम जनता से अपील करती हूं कि आप पूरे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को सहयोग दें. उन्हें अपना समर्थन दें ताकि आपका, आपके राज्य का और विकास हो सके, आपकी बहू बेटियों की इज्जत सुरक्षित रह सके. मंच संचालन का कार्य भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण और वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने किया. मौके पर निवर्तमान सांसद सुनील सोरेन, सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, नाला विधानसभा के भाजपा नेता माधव चंद्र महतो, हरिमोहन मिश्रा, सुरेश राय, सोमनाथ सिंह, जीप अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, सुकमुनी हेंब्रम, आजसू जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो समेत जनता उपस्थित थी.

    कांग्रेस जेएमएम बीजेपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीता सोरेन की बेटियों पर हमले के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग
    Next Article झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, 93 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में कैद करेगी जनता

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.