Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 3:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार चुनाव : महागठबंधन में कांग्रेस का दबाव आया काम, मिल सकती है 65 से 68 सीटें, यहां जानें कैसे?
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव : महागठबंधन में कांग्रेस का दबाव आया काम, मिल सकती है 65 से 68 सीटें, यहां जानें कैसे?

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार के इस चुनावी दौर में सियासी माहौल लगातार बदल रहा है। शुक्रवार सुबह तक जहां सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आमने-सामने नजर आ रहे थे, वहीं फिलहाल बताया जा रहा है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे के मामले को सुलझा लिया गया है। सूत्रों का दावा है कि महागठबंधन के दलों में सीट बंटवारे का फॉर्मूला करीब-करीब तय है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 134 से 136 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर मान गई है। इधर, कांग्रेस का दबाव काम कर गया है और वह इस चुनाव में 65 से 68 सीटों पर ताल ठोंकते नजर आ सकती है।

    महागठबंधन के सूत्रों का दावा है कि गुरुवार की रात बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल सहित कई कांग्रेस नेताओं के आंख तरेरने के बाद कांग्रेस की मांग मान ली गई है। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस को 65 से 68 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस ने इस चुनाव में 80 सीटों पर दावेदारी पेश की थी।

    राजद ने इस चुनाव में 150 से 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी, लेकिन घटक दलों के दबाव में उसे पैर खीचना पड़ा। सूत्रों का दावा है कि राजद को 137 से 140 सीटें दी गई है। इसके अलावा सूत्रों का दावा है कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के हिस्से 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं।

    वामदलों को 28 से 30 सीटें मिल सकती हैं। सीट बंटवारे को लेकर भाकपा (माले) की नाराजगी सामने आ चुकी थी और 30 विधानसभा क्षेत्रों के नाम तक घोषणा कर दी थी।

    हालांकि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे का मामला सुलझ गया है। सूत्र हालांकि अभी भी पसंद वाली सीटों को लेकर पेंच फंसने की आशंका जता रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने राजद के नेता तेजस्वी यादव की समझ पर प्रश्न उठाते हुए कहा था कि अगर लालू प्रसाद होते तो सीट बंटवारे में इतनी देर नही होती। इसके बाद शुक्रवार को राजद ने भी कांग्रेस पर तीखा सियासी हमला बोला था।

    उल्लेखनीय है कि बिहार में कुल 243 विधानसभा की सीटें हैं और इस साल तीन चरणों में होने वाले विधानसभा के पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर को मतदान होना है।

    Bihar Assembly Elections bihar assembly elections 2020 bihar elections breaking news in hindi can get 65 to 68 seats congress pressure grand alliance hindi news news in hindi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : भागलपुर में बालू व्यवसायी से तीन लाख की लूट
    Next Article गिरिडीह: खेत में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    जमशेदपुर

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.