Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के मंत्री-विधायक में तकरार
    झारखंड

    रांची : झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के मंत्री-विधायक में तकरार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हुई। एक तरफ जहां स्पीकर प्रश्नकाल को संचालित करने की कोशिश कर रहे थे तब दूसरी तरफ BJP के विधायक जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इस बीच हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता और जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बीच तकरार देखने को मिला।

    इरफान अंसारी ने प्रश्नकाल के दौरान जामताड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खोलने की मांग की। इस पर पहले मंत्री ने कहा कि 3KM के रेडियस में वहां CHC है। इस पर विधायक ने कहा कि मंत्री गलत जानकारी दे रहे, CHC 13 KM दूर है। इसके बाद मंत्री ने कहा कि विधायक की मांग पर जामताड़ा के DC से प्रतिवेदन मंगाकर आबादी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पर झल्लाए इरफान अंसारी ने कहा कि विधायक से बड़े अब DC हो गए हैं।

    दीपका पांडेय ने उठाया शराब का मुद्दा

    वहीं, महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने विधानसभा में शराब का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार के सीमाई इलाका होने के कारण उनके विधानसभा में बड़ी संख्या में बिहार से लोग शराब पीने पहुंचते हैं। इसके कारण आए दिन उन इलाकों में लड़ाई-झगड़े होते हैं। इन्होंने उन सीमाई इलाकों में स्थित शराब की दुकानों को बंद करने की मांग की है। वहीं सरयू राय स्थापना दिवस पर हुए खर्च का सवाल एक बार फिर से उठाया है।

    धरने पर बैठे विधायक को स्पीकर ने अंदर बुलाने के लिए कहा

    इस बीच विधायक ने विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे दो विधायकों अपर्णा सेन गुप्ता और शशि भूषण मेहता को विधानसभा अध्यक्ष ने अंदर लाने के लिए कहा। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम और BJP विधायक नीरा यादव को इसकी जिम्मेदारी दी।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में निर्माणाधीन शौचालय टंकी की दीवार गिरने से एक की मौत, दो मजदूर दबे
    Next Article मधुबनी : नशे में धुत युवक ने कार से कई लोगों को रौंदा, बाजार में मची भगदड़

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.