Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Dec, 2025 ♦ 1:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»DC के जनता दरबार में सुनी गई फरियादें, 15 दिनों में समाधान का निर्देश
    झारखंड

    DC के जनता दरबार में सुनी गई फरियादें, 15 दिनों में समाधान का निर्देश

    Sneha KumariBy Sneha KumariDecember 17, 2025Updated:December 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : DC समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के सामने रखीं। जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए DC ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    जनता दरबार में हैदरनगर प्रखंड के पतरिया गांव से आई एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है और उनकी आजीविका पूरी तरह सरकारी राशन पर निर्भर है। उन्होंने शिकायत की कि पिछले दो माह से राशन डीलर द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। एमओ से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर DC ने मामले को गंभीरता से लेते हुए DSO को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    DSO प्रीति किस्कू ने मौके पर ही संबंधित एमओ और राशन डीलर से फोन पर बात कर महिला को तुरंत राशन उपलब्ध कराने का आदेश दिया। तय समय पर राशन नहीं देने को लेकर डीलर को फटकार भी लगाई गई और भविष्य में ऐसी शिकायत दोबारा न आए, यह सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके बाद डीएसओ ने महिला को आश्वस्त किया कि घर पहुंचते ही उन्हें राशन मिल जाएगा।

    इसके अलावा जनता दरबार में विभिन्न सहायक आचार्यों ने अपने स्थानांतरण को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने निजी कारणों जैसे बच्चों या पति की बीमारी का हवाला देते हुए घर के नजदीक पदस्थापना की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि सहायक आचार्यों की पदस्थापना रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत जिला स्तर से की गई है।

    जनता दरबार में भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिए जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा और कल्याण विभाग से संबंधित कई आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    and orders were given for action to be taken within 15 days. Complaints were heard at the DC's public grievance redressal session
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में पीजी होम्योपैथी के लिए स्पेशल राउंड काउंसलिंग शुरू, 10 सीटों पर होगा नामांकन
    Next Article राहुल गांधी से जुड़ा यह मामला रायबरेली से लखनऊ ट्रांसफर, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुई वैश्य महासम्मेलन टीम, शुक्रवार को बैठक

    December 18, 2025
    झारखंड

    रांची में इन इलाकों में निषेधाज्ञा… जानें कब

    December 18, 2025
    झारखंड

    रांची RPF की बड़ी कार्रवाई : 14 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

    December 18, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली में 1 जनवरी से शुरू होगी सरकार की नई टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’

    December 18, 2025

    बिहार सरकार ने साल 2026 का अवकाश कैलेंडर किया जारी

    December 18, 2025

    जमशेदपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुई वैश्य महासम्मेलन टीम, शुक्रवार को बैठक

    December 18, 2025

    रांची में इन इलाकों में निषेधाज्ञा… जानें कब

    December 18, 2025

    फॉरेंसिक जांच अब आएगी तेजी, सीएम ने 34 मोबाइल लैब गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

    December 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.