Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jul, 2025 ♦ 1:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में शीत लहर जारी, अब तक छह की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में शीत लहर जारी, अब तक छह की मौत

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से शीत लहर जारी है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड के प्रभाव से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।लोग अपने घरों में दुबके रहे। राजधानी का नजारा ऐसा है कि रात नौ बजे के बाद बहुत ही कम लोग सड़कों पर दिख रहे हैं। ठंड को देखते हुए शहर के कई स्कूलों में कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गयी है। सर्दी से अब तक झारखंड में छह लोगों की मौत हो चुकी है।

    शहर के कई इलाकों में तीन-चार दिनों से आसमान में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। तेज हवा से हाड़ कंपा देने वाली ठंड बढ़ गयी है। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है। ताकि लोग ठंड से बच सकें।

    शनिवार को भी राज्य के कई जिलों में शीत लहर का प्रभाव है। हालांकि राजधानी रांची में सुबह में खिली धूप से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली है। मौसम विभाग ने आशंका जतायी है कि राज्य के कई जिलों में एक से तीन जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। इधर रांची जिला प्रशासन ने मेन रोड, कचहरी चौक, कोकर चौक सहित अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि अभी कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है। जल्द ही अन्य और स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की जायेगी।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड में अभी तक ठंड से छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें रांची के अनगड़ा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। पारसनाथ में ठंड से मरने वालों में दो लोग जैन तीर्थ यात्री भी शामिल हैं। इसके अलावा बासुकीनाथ मंदिर में एक महिला की मौत हुई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन 29 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में लेंगे झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री की शपथ
    Next Article देश की आजादी से लेकर राष्ट्र के निर्माण में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा : रामेश्वर उरांव

    Related Posts

    जामताड़ा

    बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित

    July 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान 23 जुलाई को लेंगे शपथ

    July 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    DIG इंद्रजीत महथा बढ़ाई गयी जिम्मेदारियों से किये गये मुक्त

    July 16, 2025
    Latest Posts

    बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित

    July 16, 2025

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान 23 जुलाई को लेंगे शपथ

    July 16, 2025

    DIG इंद्रजीत महथा बढ़ाई गयी जिम्मेदारियों से किये गये मुक्त

    July 16, 2025

    गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में सरयू राय पर आरोप गठित, 12 अगस्त से शुरू होगी गवाही

    July 16, 2025

    सुरक्षा बलों के अद्वितीय योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता : राज्यपाल

    July 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.