Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 4:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»आला अधिकारियों के साथ सीएम की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- विवि के नये कैंपस में सभी खेलों के लिए एक ही जोन विकसित करें
    खेल

    आला अधिकारियों के साथ सीएम की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- विवि के नये कैंपस में सभी खेलों के लिए एक ही जोन विकसित करें

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. इस मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजधानी रांची के चेरी में 87 एकड़ जमीन पर बनने वाले रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस के मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन रखा. मुख्यमंत्री ने पूरे मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी ली और कई आवश्यक सुझाव तथा दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय का नए कैंपस को इस तरह विकसित किया जाए कि इसकी अलग पहचान बन सके.

    मेंटेनेंस फ्री निर्माण हो

    रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस में एकेडमिक जोन, एडमिनिस्ट्रेटिव जोन रीक्रिएशनल जोन, रेसिडेंशियल जोन, बफर जोन और एक्सटेंशन जोन बनाया जाना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जो भी निर्माण हो, वह मेंटेनेंस फ्री होना चाहिए. इसके रख-रखाव के लिए भी सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां की जमीन की भौगोलिक स्थिति (कंटूर) के हिसाब से  बिल्डिंग का निर्माण हो. इसके लिए कोई भी निर्माण शुरू करने के पहले जमीन के हिसाब से पूरी योजना तैयार कर ली जानी चाहिए.

    पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के कैंपस को कई जोन में विकसित किया जाना है. ऐसे में हर जोन में पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कैंपस में हरियाली बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया. मुख्यमंत्री ने नए कैंपस में सोलर पैनल लगाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया. इसके साथ विश्वविद्यालय में प्रवेश और निकासी के लिए मुख्य मार्ग के अलावा इमरजेंसी निकासी मार्ग भी बनाने का सुझाव दिया.

    सभी खेलों के लिए एक अलग ज़ोन हो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के नए कैंपस में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के लिए एक अलग जोन हो. ऐसा नहीं हो कि किसी एक खेल के लिए मैदान एक जोन में हो और दूसरे खेल के लिए अलग जोन में हो इससे खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ती है. ऐसे में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्था एक ही जोन में हो. इस बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार, उच्च  शिक्षा निदेशक गरिमा सिंह, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: नमामि गंगे कार्यक्रम: तेनुघाट डैम में गंगा आरती का आयोजन

    उच्च  शिक्षा निदेशक गरिमा सिंह उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार झारखंड झारखंड सरकार भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार मुख्य सचिव सुखदेव सिंह मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे रांची रांची विश्वविद्यालय रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा शिक्षा विभाग हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद: कांग्रेसी नेता डॉ प्रकाश पर जानलेवा हमला, दूसरे पक्ष ने मारी गोली
    Next Article पाकुड़: तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.