Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CM सोरेन ने किया जैप-3 परेड ग्राउंड का निरीक्षण, जवानों से कहा- प्रशिक्षण से आत्मबल मजबूत होगा
    झारखंड

    CM सोरेन ने किया जैप-3 परेड ग्राउंड का निरीक्षण, जवानों से कहा- प्रशिक्षण से आत्मबल मजबूत होगा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सीएम सोरेन ने धनबाद के गोविंदपुर स्थित जैप-3 परेड ग्राउंड में आयोजित इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी)-9 के पारण परेड में प्रशिक्षु जवानों के आकर्षक मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर जवानों को नमन किया और सरना स्थल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

    जवानों से कहा- अब आप कर्तव्य पथ पर चलने को तैयार

    सीएम हेमंत ने प्रशिक्षु जवानों से कहा कि आपने बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया है. अब आप कर्तव्य पथ पर चलने को तैयार हैं. सरकार के अभिन्न अंग के रूप में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी है. ऐसे में आपने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह आपके आत्म बल और जिम्मेदारियों तथा कार्यों के प्रति जवाबदेह बनाते हुए आने वाले समय में चुनौतियों से निपटने में आपको सक्षम बनाएगी.

    कर्तव्य जीवन में अलग और हटकर भी कई चुनौतियां आएँगी

    सीएम हेमंत ने कहा कि आपने प्रशिक्षण में जो हासिल किया है, कर्तव्य जीवन में प्रवेश करने के उपरांत उससे अलग और हटकर भी कई चुनौतियां आपके सामने आएंगी. विशेषकर आप जिस क्षेत्र से जुड़ने जा रहे हैं, वहां चुनौतियों के साथ काफी जोखिम भी है. ऐसे में इन चुनौतियों और जोखिमों से निपटने में आपका बुद्धि विवेक और प्रशिक्षण काफी मायने रखेगा. मुझे उम्मीद है कि आप तमाम चुनौतियों और जोखिमों से सफलतापूर्वक निपटने में कामयाब रहेंगे.

    vidh

    अपराध तथा उग्रवाद नियंत्रण के क्षेत्र में अहम जिम्मेदारी

    सीएम हेमंत ने कहा कि विधि व्यवस्था और अपराध तथा उग्रवाद नियंत्रण के क्षेत्र में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी है. ऐसे में आप अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएं, ताकि राज्य में अमन-चैन, शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे.

    महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही

    सीएम हेमंत ने कहा कि पुलिस बल के साथ अन्य क्षेत्रों में भी में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. महिलाएं अब पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं. इसे हम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में देखते हैं और यह राज्य और देश के लिए सुखद संदेश है. सफलतापूर्वक बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुल 2445 जवानों में 813 महिलाओं ने ईमानदारी, निष्ठा, हर्ष और नम्रता के साथ कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली.

    बुनियादी प्रशिक्षण में 182 महिला आरक्षी शामिल

    झारखंड सशस्त्र पुलिस-3 (जैप) प्रशिक्षण केंद्र में इंडिया रिजर्व बटालियन-9 (आईआरबी), गिरिडीह के 512 आरक्षियों ने 215 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया है. इनमें 182 महिला आरक्षी शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने समारोह में श्रेष्ठ प्रशिक्षक के रूप में हवलदार प्रणेन्द्र कुमार सिंह, बेस्ट कैडेट (महिला) प्रतिमा सिंह और बेस्ट कैडेट (पुरुष) रामकुमार बेदिया को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

    इनकी रही उपस्थिति

    समारोह में विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, एडीजीपी प्रशांत सिंह, उपायुक्त धनबाद संदीप सिंह, डीआईजी जैप सुनील भास्कर, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह अमित रेणु, पुलिस अधीक्षक धनबाद आर रमेशन, समादेष्टा जैप-3 प्रियदर्शी आलोक और अन्य पुलिस पदाधिकारी, आईआरबी-9 के प्रशिक्षु आरक्षी एवं उनके परिजन उपस्थित थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रिंसिपल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन, फूट-फूटकर रोए स्टूडेंट
    Next Article CRPF के छह ऑपरेशन नक्सलियों पर भारी, तीन कोर एरिया ध्वस्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.