Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 1:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बांका के लोगों को 362 करोड़ की सौगात दे गये सीएम नीतीश कुमार
    जोहार ब्रेकिंग

    बांका के लोगों को 362 करोड़ की सौगात दे गये सीएम नीतीश कुमार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Banka (Bihar) : CM नीतीश कुमार ने कहा कि जिन कामों का शिलान्यास हो रहा है, उन सभी कामों को समय पर पूरा करा दिया जायेगा। इसके अलावा बांका जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं। मौका था बिहार के बांका में याजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का। CM नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दरम्यान आज बांका पहुंचे थे। मौके पर बांका के लोगों को CM ने 362 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। CM ने बांका के रजौन प्रखंड के बाबरचक गांव में स्मार्ट विलेज, बांका के ओढ़नी डैम में रिसोर्ट और कैफेटेरिया और राजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 234 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। सके साथ ही 128 करोड़ 50 लाख की 161 योजनाओं का उद्घाटन किया।

    मुख्यमंत्री सबसे पहले स्मार्ट विलेज बाबरचक पहुंचे। वहां की योजनाओं का उद्घाटन कर वहां से ओढ़नी डैम होते हुए राजपुर पहुंचे। वहां से वो सड़क के रास्ते बांका के लिए निकले, जहां सबसे पहले पुलिस केंद्र बांका पहुंचे। उसके बाद जिला अतिथि गृह के लिए निकले। दिन के दो बजे समाहरणालय सभागार पहुंचकर पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। उसके बाद वापस राजपुर पहुंचकर हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

    ये हुआ ऐलान

    • बांका में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। आज हम इसके निर्माण के लिए चिह्नित भूमि को देखने गए।
    • बांका-अमरपुर राज्य उच्च पथ-25 का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे भागलपुर और बांका के बीच बेहतर सड़क सम्पर्कता स्थापित होगी और लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा होंगी।
    • अमरपुर में ग्रिड सब-स्टेशन तथा बौंसी एवं बेलहर में पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इससे बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।
    • बांका जिला अन्तर्गत कटोरिया में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
    • रजौन प्रखंड में कतरिया नदी पर बरौनी गांव में एक नया चेक डैम बनाया जाएगा।
    • कटोरिया में पूर्व से उपलब्ध लगभग 193 एकड़ सरकारी भूमि एवं आवश्यकतानुसार लगभग 37 एकड़ भू-अर्जित जगह पर औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
    • गंगा नदी का पानी हनुमाना डैम में पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी।
    • बांका जिले में बौंसी एवं बराहाट प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।

    अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

    सुल्तानगंज से दर्दमारा बोर्डर तक कांवरिया कच्चे पथ के बगल से गुजरने वाले राज्य उच्च पथ संख्या-22 का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह पथ भागलपुर, मुंगेर एवं बांका जिलों से गुजरता है।

    Also Read : पूर्णिया से महाकुंभ जा रही बस पलटी, बाल-बाल बचे यात्री

    CM Nitish Kumar gave a gift of 362 crores to the people of Banka बांका के लोगों को 362 करोड़ की सौगात दे गये सीएम नीतीश कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला, कई ट्रेनें रद्द
    Next Article झारखंड में एक महीने तक चलेगा अटल विरासत सम्मेलन, कब से कब तक… जानें

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार ने 8 DSO का किया तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    August 1, 2025
    बिहार

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    महिलाओं में डायबिटीज के शुरुआती लक्षण… जानें

    August 1, 2025

    अब केले का छिलका नहीं फेंकें! बनाएं हेल्दी चाय, होंगे कई फायदे

    August 1, 2025

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025

    झारखंड सरकार ने 8 DSO का किया तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    August 1, 2025

    गुमला-लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.