Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 2:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार गौरव उद्यान का CM ने किया शिलान्यास, डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 65 फीट ऊंची प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र
    बिहार

    बिहार गौरव उद्यान का CM ने किया शिलान्यास, डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 65 फीट ऊंची प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 6, 2025Updated:August 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के ऐतिहासिक बांस घाट क्षेत्र में प्रस्तावित “बिहार गौरव उद्यान – वेस्ट टू वंडर थीम पार्क” का विधिवत शिलान्यास किया। यह पार्क भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति को समर्पित होगा, जहां उनकी 65 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शिलान्यास समारोह में डिप्टी CM सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, नगर आवास विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    CM

    10 एकड़ भूमि पर 15 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह थीम पार्क बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करेगा। पार्क में ठोस अपशिष्ट पदार्थों से निर्मित कलात्मक स्मारक और बिहार की महान विभूतियों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, वीर कुंवर सिंह और बिंदी तिवारी जैसी हस्तियों की प्रतिमाएँ शामिल होंगी। मंत्री नितिन नवीन ने कहा, “यह पार्क पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा और बिहार की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा। यह डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति को सहेजने का एक अनूठा प्रयास है।” वहीं, नगर आवास विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया, “यह पार्क बिहार की हर प्रमुख विभूति को एक मंच पर प्रदर्शित करेगा। 65 फीट ऊंची डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा इसकी शोभा बढ़ाएगी।”

    CM

    CM नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा, “बिहार अब तेजी से विकास की राह पर है। निवेशक राज्य की ओर आकर्षित हो रहे हैं, उद्योग स्थापित हो रहे हैं और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।” उन्होंने इस पार्क को बिहार की धरोहर और पर्यावरणीय पहल का प्रतीक बताया। यह थीम पार्क न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों और रोजगार सृजन में भी योगदान देगा। बांस घाट स्थित यह स्थल जल्द ही पटना का प्रमुख आकर्षण बनने की उम्मीद है।

    Also Read : चाईबासा MP-MLA कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गांधी, मिली जमानत

    65 feet high statue of Dr. Rajendra Prasad will be the center of attraction CM laid the foundation stone of Waste to Wonder Theme Park डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 65 फीट ऊंची प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र वेस्ट टू वंडर थीम पार्क का CM ने किया शिलान्यास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रारूप मतदाता सूची पर किसी दल ने नहीं की आपत्ति : चुनाव आयोग
    Next Article दीवार गिरने से पांच बच्चे मलबे में दबे, दो की हालत नाजुक

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    रिंकू देवी को मिलेगा राष्ट्रपति से सम्मान, 15 अगस्त को होंगी खास डिनर में शामिल

    August 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    August 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित

    August 6, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय पहचान पत्र केवल NRC में दर्ज नागरिकों को ही मिलेगा

    August 6, 2025

    राखी बांधते वक्त कितने गांठ लगाना शुभ… जानें

    August 6, 2025

    तेज रफ्तार हाइवा ने ली मजदूर की जान, आक्रोशित लोगों ने धनबाद-केंदुआ मार्ग किया जाम

    August 6, 2025

    सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भावुक कविता के साथ किया मां को याद

    August 6, 2025

    70 से ज्यादा संगीन मामलों में मोस्ट वांटेड मार्टिन केरकेट्टा का कैसे हुआ एनकाउंटर, बता गये SP… देखें

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.