Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»CM ने खूंटी में बार भवन का किया शिलान्यास, तीन वर्षों में सभी जिलों में निर्माण का लक्ष्य
    जोहार ब्रेकिंग

    CM ने खूंटी में बार भवन का किया शिलान्यास, तीन वर्षों में सभी जिलों में निर्माण का लक्ष्य

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने मंगलवार को खूंटी कचहरी परिसर में खूंटी, चाईबासा और चांडिल के लिए प्रस्तावित बार भवन का शिलान्यास किया। चाईबासा और चांडिल के बार भवनों का शिलान्यास ऑनलाइन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन छोटा ज़रूर है, लेकिन इसके मायने बहुत बड़े हैं। न्याय व्यवस्था में बार भवन अहम भूमिका निभाते हैं और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन वर्षों में सभी जिलों में आधुनिक, सुव्यवस्थित बार भवन तैयार हो जाएं।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि न्यायालय केवल भवन नहीं बल्कि न्याय का मंदिर है, जहां बिना भेदभाव के सभी को न्याय मिलता है। बेंच और बार मिलकर आम जन को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार न्यायिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है और न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

    अधिवक्ताओं के कल्याण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां अधिवक्ताओं को पेंशन दी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य बीमा और स्टाइपेंड की व्यवस्था भी की गई है। सरकार की सोच है कि न्यायालय परिसरों की समस्याओं का समाधान तत्काल हो और न्याय व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बने। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि खूंटी, चाईबासा और चांडिल में बार भवन का निर्माण न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।

    कार्यक्रम में सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक राम सूर्या मुंडा, विधायक सुदीप गुड़िया, महाधिवक्ता राजीव रंजन समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Also Read : CM ने की पूर्व मंत्री के परिवार से मुलाकात, घाटशिला से चुनाव लड़ सकते हैं सोमेश सोरेन …

    CM laid the foundation stone of Bar Bhawan in Khunti CM ने खूंटी में बार भवन का किया शिलान्यास target to construct it in all districts in three years तीन वर्षों में सभी जिलों में निर्माण का लक्ष्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश
    Next Article एक्सपो उत्सव का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन, कहा- जेसीआई एक्सपो के माध्यम से अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.