Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- मेरी कुर्सी से दिल्लगी नहीं  
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- मेरी कुर्सी से दिल्लगी नहीं  

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    रांची: सरकार बनाओ, विधायक तोड़ो, खरीदो के अलावा व्यवसायियों का कोई दूसरा काम नहीं खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारियों को भी देंगे जवाब. सीएम समेत सभी मंत्री पहुंचे मंत्रालय, राजनीतिक अनिश्चतता के बीच निपटाये कामकाज
    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लाभ के पद मामले मामले में भारत निर्वाचन आयोग से परामर्श प्राप्त होने के बाद राजभवन के फैसले के बाद सभी की नजरें टिकीं हैं। इस राजनीतिक अनिश्चितता के माहौल के बीच चार दिन बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सभी मंत्री मत्रालय पहुंचे और अपने चेंबर में बैठ कर विभागीय कार्याें की समीक्षा की।

    अनिश्चितता फैलाने वाले से सवाल पूछे
    झारखंड मंत्रालय से बाहर निकलने के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजनीतिक अस्थिरता के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में सिर्फ इतना ही कहा कि जिसने यह अनिश्चितता फैलायी है, उनसे बात करें। उन्होंने कहा कि राजभवन ही बता पाएगा कि यह अनिश्चितता की स्थिति क्यों हैं।राज्यपाल रमेश बैस ही इस संबंध में सारी अनिश्चितता को दूर कर सकते हैं।

    खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारियों की हर करतूत का पर्दाफाश करेंगे
    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्त्तमान में देश की जो स्थिति है,उसमें  वैश्विक महामारी से उबरने की कोशिश हो रही है। देश की 80 प्रतिशत आबादी ग्रामीण परिवेश में जीवन यापन कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार की प्राथमिकता से आम नागरिक, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय गायब है। वे सिर्फ सरकार बनाओ, विधायकों को तोड़ने और खरीदने में लगे है, व्यवसायियों का खरीद-फरोख्त के अलावा कोई दूसरा काम हो भी नहीं सकता है, उन्हें देश चलाने से कोई मतलब नहीं है। लेकिन वे ऐसे व्यापारियों को भी जवाब देंगे, उनकी हर करतूत का पर्दाफाश करेंगे। जिनकी प्राथमिकताओं में देश को आगे बढ़ाने की जगह सिर्फ सरकार को गिराने-बनाना ही है,उससे देश का भविष्य क्या होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

    मीडिया के पास लगता है, दूसरे ग्रह से सूचनाएं आती है
    झारखंड में यूपीए विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके पास हो सूचनाएं आती है, वे इस ग्रह से नहीं, बल्कि दूसरे ग्रह से आती है। आज मीडिया के माध्यम से राजनीतिक दलों को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है, संवैधानिक संस्थाओं, राजभवन, ईडी , सीबीआई और यहां तक की न्यायपालिका को भी कठघरे में किया जा रहा है। इन सबका कौन सूत्र है और कौन सूत्रधार है,इसे सोच कर डर लगता है।

    कुछ लोग बिकने के लिए खड़े हैं, कुछ बिकने को तैयार नहीं
    कोलकाता से कांग्रेस के तीन कांग्रेसी विधायकों की गिरफ्तारी के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वे किस विषय में गिरफ्तार हुए है, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिकने के लिए खड़े है, कुछ लोग ऐसे भी है, जो बिकने को तैयार नहीं हैं।

    कुर्सी से दिल्लगी नहीं, जनता से दिल्लगी
    चार-पांच दिनों की राजनीतिक अनिश्चितता के बीच पहली बार पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- मैं कुर्सी से दिल्लगी नहीं करता, मेरी दिल्लगी राज्य की जनता से हैं, राज्य के आदिवासियों से हैं, यहां रहने वालों से हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नजर हर घटना पर है, हम भी जवाब देंगे और राज्य की जनता भी जवाब देगी।

    राजभवन के फैसले की प्रतीक्षा
    बताया गया है कि पांच दिनों से असमंजस की स्थिति के बीच यूपीए विधायकों ने राजभवन से समय मांगा है।  ताकि सीएम के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आयी अनुशंसा पर निर्णय के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। हालांकि राजभवन की तरफ से यूपीए विधायकों को राज्यपाल से मिलने का समय दिए जाने की सूचना नहीं थी। यूपीए के विधायकों का कहना है कि राजभवन अगर समय दे देता है तो विधायक राज्यपाल से पूछेंगे कि अगर उनके पास रिपोर्ट आई है। उसे सार्वजनिक करें ताकि राज्य में जो उहापोह की स्थिति बनी है उस पर विराम लगे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंकिता की मौत से उपराजधानी में मातम पसरा, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद 
    Next Article अंकिता मर्डर केस : सख्त हुए सीएम, निर्देश के बाद एडीजी एमएल मीणा पहुंचे पीड़िता के घर, जांच शुरू की

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    Latest Posts

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.