Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। वे इन दिनों अपने पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं। शिबू सोरेन का इलाज सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली में चल रहा है। सीएम के रांची लौटने के बाद सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक होगी, जिसमें विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारी
31 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर आ रही हैं, जिनका स्वागत मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अगले दिन, 1 अगस्त को मुख्यमंत्री का धनबाद दौरा भी संभावित है।
दिल्ली में रहते हुए भी सीएम झारखंड भवन से लगातार राज्य की निगरानी कर रहे हैं। वे आदिवासी महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस, और राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अधिकारियों से ऑनलाइन बैठकें कर रहे हैं और जरूरी निर्देश दे रहे हैं।
उन्होंने कुछ अहम विधेयकों की कॉपी दिल्ली मंगवाकर उन्हें मंजूरी भी दी है। मुख्यमंत्री रोजाना एक बार अस्पताल जाकर अपने पिता से मिलते हैं और दिनभर राज्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लेते रहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी वे लगातार सक्रिय हैं और राज्य के लोगों से जुड़े हुए हैं।
Also Read : झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 29 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल