Deoghar: मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने लिखा, “आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”
हादसे के बाद से जिला प्रशासन मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है।
जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 29, 2025
Also Read : CID की टीम ने बिहार में की रेड, सहारा का जोनल मैनेजर संजीव गिरफ्तार
Also Read : रांची में ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव, दो दिन नो एंट्री
Also Read : शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले
Also Read : CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत
Also Read : झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट