Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 11:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आठवीं, नौंवी और 11वीं की कक्षाएं मार्च से शुरू करें, जुलूस पर रोक जारी रहेगी : हेमन्त सोरेन
    झारखंड

    आठवीं, नौंवी और 11वीं की कक्षाएं मार्च से शुरू करें, जुलूस पर रोक जारी रहेगी : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कोरोना संक्रमण काल अभी समाप्त नहीं हुआ है। राज्यवासी इसे नजरअंदाज न करें। इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। लोगों को जागरूक करने का अभियान रुकना नहीं चाहिए। इस बीच राज्य सरकार कॉलेज, कोचिंग संस्थान, पार्क, सिनेमाघर, कौशल विकास केंद्र, आठवीं, नौवीं और 11वीं के क्लास शुरू करने पर लगे प्रतिबंध को एक मार्च 2021 से समाप्त करती है। 25 फरवरी से आईटीआई शुरू करें। क्योंकि उनकी परीक्षा लेनी आवश्यक है। यूनिवर्सिटी यूजीसी की गाइड लाइन के अनुरूप कार्य करने को स्वतंत्र है। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन को पूर्ण रूप से पालन करना अनिवार्य होगा। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में अधिकारियों को निदेश दे रहे थे। लोगों के मनोरंजन के साधन सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू करने किया जा सकता है। पार्क में लगा प्रतिबंध भी एक मार्च से हटाया जा रहा है। गाइडलाइंस का हनन किसी हाल में न हो। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। किसी प्रकार के खेल या कार्यक्रम के आयोजन में खुली जगह पर अधिकतम एक हजार दर्शकों के साथ आयोजित करने की अनुमति सरकार एक मार्च से दे रही है। स्विमिंग पूल फिलहाल स्पोर्टस पर्सन के लिए शुरू किये जाएंगे।

    एयरपोर्ट पर जांच की व्यवस्था हो, पार्क जा सकेंगे लोग

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों में कमी जरूर आई है, लेकिन संक्रमित लोग अब भी हैं। इसके लिए एहतियात जरूरी है। रांची एयरपोर्ट और प्रमुख रेलवे स्टेशन में बाहर से आने वालों के सैम्पल कलेक्शन की व्यवस्था करें। इस कार्य मे एयरपोर्ट को प्रमुखता दें। मुख्यमंत्री ने निदेश दिया किया आंगनबाड़ी केंद्रों को एक अप्रैल से शुरू करें, इससे पूर्व आंगनबाड़ी सेविका का टीकाकरण सुनिश्चित होना चाहिए।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव अमिताभ कौशल एवं विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleम्यूटेशन के लंबित मामलों को लेकर अंचलाधिकारियों को शोकाॅज, उपायुक्त ने दिया निर्देश, लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन
    Next Article 19 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    552 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि बढ़ाने पर मंथन, डीआईजी ने भेजा प्रस्ताव

    August 26, 2025
    झारखंड

    पलामू पुलिस के जवान अजय कुमार पांडेय ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

    August 26, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    August 26, 2025
    Latest Posts

    552 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि बढ़ाने पर मंथन, डीआईजी ने भेजा प्रस्ताव

    August 26, 2025

    पलामू पुलिस के जवान अजय कुमार पांडेय ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

    August 26, 2025

    बिहार वोटर अधिकार यात्रा : राहुल-प्रियंका को मिला तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का साथ

    August 26, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    August 26, 2025

    घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.