Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 1:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नाबालिग के साथ हुई मारपीट मामले में सिविल सर्जन ने बनाया दो टीम, दोनों जांच टीम में है चार चार डॉक्टर
    झारखंड

    नाबालिग के साथ हुई मारपीट मामले में सिविल सर्जन ने बनाया दो टीम, दोनों जांच टीम में है चार चार डॉक्टर

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    हजारीबाग : बड़कागांव के बीडीओ राकेश कुमार व उनकी पत्नी के द्वारा घर में नाबालिग की पिटाई के मामले में पीडि़ता की जांच के लिए सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार ने दो मेडिकल टीमों का गठन किया है। इंज्यूरी व उम्र की जांच के लिए अलग – अलग गठित दोनों ही टीमों में चार-चार डाक्टर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों ही मेडिकल बोर्ड ने पीडि़ता की जांच पूरी कर ली है। संभावना है कि टीम द्वारा आज सिविल सर्जन को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन के निर्देश पर पीडिता की इंज्यूरी व उम्र की जांच के लिए सिविल सर्जन के द्वारा मेडिकल टीम का गठन किया गया है।जानकारी के अनुसार पीडिता की इंज्यूरी के लिए जांच टीम में फिजीशियन डा. मे. पी. के. सिन्हा, गायनेकॉलॉजिस्ट डा. शिवानी यादव, आर्थोपेडिक सर्जन डा. गौतम कुमार व एक अन्य डाक्टर शामिल हैं।

    क्या है मामला

    बड़कागांव के बीडीओ राकेश कुमार की पत्नी पर घर में काम करने वाली नाबालिग किशोरी पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। नाबालिग सदर अस्पताल में भर्ती है। उसके शरीर को कई स्थानों पर गर्म आयरन से दागा गया है, जिसके निशान अब भी उसके शरीर पर बने हुए हैं। छाती पर आयरन से दागा गया है
    चेहरे को नोंचा गया है। चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। बाल भी जल गए हैं।सामने आने के बाद मंगलवार की शाम चाइल्ड लाइन से इसे सबसे पहले संज्ञान लिया।

    इसके बाद पुलिस हरकत में आई और सदर थाना के जमादार कृष्णा रजक ने बयान दर्ज किया है।

    परिजनों के मुताबिक घटना सात सितंबर है। बच्ची पर यह जुल्म महज 200 रुपये के लिए किया गया। घटना हजारीबाग बस स्टैंड के सामने बने अफसर कॉलोनी की है। अभी बच्ची की हालत चिताजनक बनी हुई है। वह बोल भी नही पा रही है।

    परिजनों के पहले नाबालिग का छिपा कर इलाज कराया गया। बाद में तीन दिन पूर्व बड़कागांव चौक पर लावारिस छोड़ दिया गया। कुछ लोगों ने परिजनों को सूचना दी। वहां से परिजन घर ले गए।

    जब हालत बिगड गई तो परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। पिता ने बताया कि बीडीओ ने किसी को न बताने की शर्त पर एक लाख रुपये भी बतौर मदद दिए हैं। हालांकि, बड़कागांव के बीडीओ राकेश कुमार ने सभी आरोपों से इनकार किया है। बताया कि साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। वही सदर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि फर्द बयान हुआ है। पुलिस एफआइआर दर्ज करेगी।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचैनपुर में दिनदहाड़े गोली मारकर व्यवसायी की हत्या
    Next Article कोकर दुर्गा पूजा समिति ने किया अपना पंडाल बंद

    Related Posts

    झारखंड

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025

    आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    July 29, 2025

    पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.