Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 9:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दलगत भावना से ऊपर उठकर बेहतर समाज के निर्माण में शहरवासी निर्णायक भूमिका निभायें : पवन शर्मा
    झारखंड

    दलगत भावना से ऊपर उठकर बेहतर समाज के निर्माण में शहरवासी निर्णायक भूमिका निभायें : पवन शर्मा

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । विधानसभा क्षेत्र के युवा प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा ने अपने सैकडों समर्थकों संग आज चरणबद्ध तरीके से रेडियम रोड, लालपुर, एचबी रोड, फतेउल्ला रोड, चर्च रोड, काली मंदिर रोड, लोअर बाजार, कर्बला चौक, शिवाजी चौक, सरफराज चौक, लाह फैक्ट्री, कुर्बान चौक, भट्ठी चौक, जीटी रोड, सेंट्रल स्ट्रीट, लेक रोड, मुजाहिद नगर, निजाम नगर, नाला रोड समेत कई इलाकों में सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान शहरवासियों ने बडे उत्साह से उनका अभिवादन करते हुए चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया। यह कहा कि राजधानी की वर्तमान व्यवस्था को परिवर्तित करने के लिए हमें एक सशक्त विकल्प की आवश्यकता थी, जिसे पवन शर्मा के रूप में इस बार एक विकल्प मिला है। लोगों ने श्री शर्मा का सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक कार्यों में संलग्नता को देखते हुए उनके द्वारा पूर्व में किये गये कार्यों की सराहना की और आगामी चुनाव में श्री शर्मा को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। यह भी कहा कि बदलाव होने से ही विकास के कार्य होते हैं।

    जनसंपर्क के दौरान लोगों ने शहर में ट्राॅफिक की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि 19 वर्ष के एक लंबे अंतराल के बाद भी अब तक रांची में आवागमन के लिए केवल दो ही (वाया मेन रोड और वाया बाई पास) मुख्य मार्ग हैं। किसी वैकल्पिक अतिरिक्त फ्लाईओवर/मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। लोगों ने यह भी कहा कि रांची नगर निगम इलाके में कचरा उठाव एवं साफ-सफाई को लेकर काफी उदासीन है। रांची, राजधानी है इसकी झलक किसी भी एक वार्ड में देखने को नहीं मिलती है। कचडा उठाव नियमित नहीं होने से आसपास के दायरे में दुर्गंध फैल रहा है साथ ही गंभीर बीमारियों को न्यौता दे रहा है। लोंगों ने कल की दुर्घटना जिस क्रम में एक बच्चे का नाली में गिरने से गंभीर दुर्घटना होते-होते बच गया, पर रोष जताया और कहा कि यह कैसी व्यवस्था है जहां हमारे बच्चों के जान की कीमत नहीं रही है। श्री शर्मा ने लोगों को आश्वस्त किया कि बेहतर रांची के निर्माण में वे शहरवासियों के साथ मिलकर कार्यों को गति देंगे।

    विदित हो कि पवन कुमार शर्मा के प्रचार में आज उनकी पत्नी ने भी सैकडों महिलाओं के साथ प्रचार अभियान में हिस्सा लेकर लोगों से श्री शर्मा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। इसी प्रकार राजधानी के कई इलाकों में श्री पवन शर्मा के पक्ष में लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छोटी-छोटी टुकडियों में समर्थकों ने जाकर क्षेत्रवासियों से श्री शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्री पवन शर्मा ने कहा कि झारखण्ड जवान हो चुका है, ऐसे में राज्य की राजधानी सही हाथों में ही जानी चाहिए ताकि राजधानीवासियों का बेहतर विकास हो सके। शहरवासी दलगत भावना से उपर उठकर, बेहतर व सशक्त रांची के निर्माण के लिए आगामी चुनाव में मुझे अपना समर्थन दें।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षा के क्षेत्र में झारखंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : महेश पोद्दार
    Next Article पॉर्न साइट्स की वजह से युवाओं में आ रही है मानसिक विकृति : नीतीश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025
    Latest Posts

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    चाईबासा के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025

    ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.