Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CID ने सहारा के खिलाफ दर्ज की FIR, बिना इनफॉर्मेशन करोड़ों की जमीन सस्ते में बेचने का आरोप
    झारखंड

    CID ने सहारा के खिलाफ दर्ज की FIR, बिना इनफॉर्मेशन करोड़ों की जमीन सस्ते में बेचने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2025Updated:July 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  सहारा समूह की अचल संपत्तियों को फर्जी कंपनियों और व्यक्तियों के माध्यम से बेहद कम दाम पर बेचने के मामले में अब CID ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सहारा इंडिया के कई निदेशकों सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    CID की FIR में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने 21 नवंबर 2013 को आदेश दिया था कि सहारा की कंपनियां कोई संपत्ति नहीं बेचेंगी। बावजूद इसके, सहारा समूह के निदेशकों ने यह संपत्तियां औने-पौने दाम पर बेच दीं और इनसे मिली रकम को सेबी के खाते में नहीं जमा किया।

    यह संपत्तियां झारखंड के बोकारो, धनबाद और बिहार के पटना व बेगूसराय में स्थित थीं। बोकारो की 68.14 एकड़ जमीन, जिसकी कीमत 61.33 करोड़ आंकी गई थी, वह काफी कम दाम में बेची गई। इसी तरह पटना की 65.28 एकड़ जमीन जिसकी वैल्यूएशन 44.80 करोड़ थी, उसे महज 2.52 करोड़ में बेच दिया गया। बेगूसराय में भी करोड़ों की जमीनें 2 से 3 करोड़ में बेची गईं।

    धनबाद के गोविंदपुर में सहारा की जमीन पर एक निजी अस्पताल का निर्माण हो रहा है। सीआईडी ने वहां के अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। FIR में स्वप्ना रॉय, जयब्रतो रॉय, सुशांतो रॉय, सीमांतो रॉय समेत कई अन्य निदेशकों के नाम शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि यह सब एक साजिश के तहत किया गया और इससे निवेशकों, अदालत और सरकारी एजेंसियों को नुकसान पहुंचा।

    झारखंड में करीब 30 हजार निवेशकों ने अब तक 400 करोड़ रुपये का क्लेम किया है, जबकि लगभग 3600 करोड़ का क्लेम अब भी लंबित है। सीआईडी ने जांच के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी रैंक के अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

    Also Read : मसूड़ों से खून आना सिर्फ ओरल प्रॉब्लम नहीं, हो सकता है हार्ट डिजीज का संकेत

    Also Read :  सावन की दूसरी सोमवारी से पहले बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 2 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं जलाभिषेक

    अचल संपत्ति असर्फी अस्पताल एफआईआर दर्ज करोड़ों की ठगी गोविंदपुर अंचल चल संपत्ति चलाका डेवलपमेंट चास अंचल जमीन घोटाला जमीन फर्जीवाड़ा जमीन बिक्री विवाद झारखंड न्यूज धनबाद जमीन निवेशक धोखाधड़ी निवेशकों का पैसा पटना जमीन फर्जी कंपनियां बिहार न्यूज बेगूसराय जमीन बोकारो जमीन रियल एस्टेट घोटाला सहारा इंडिया सहारा इंडिया घोटाला सहारा ग्रुप केस सहारा घोटाला 2025 सहारा डायरेक्टर्स सहारा समूह सहारा सेबी मामला सीआईडी जांच सुप्रीम कोर्ट आदेश उल्लंघन सेबी मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article28 जुलाई को रांची आएंगे केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन
    Next Article टाटानगर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 7 नाबालिग मुक्त, 3 मानव तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.