Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 1:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»अमेरिका के साथ किए हर वादे को चीन ने तोड़ा : ट्रंप
    विदेश

    अमेरिका के साथ किए हर वादे को चीन ने तोड़ा : ट्रंप

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर एक बार फिर हमला किया। उन्होंने कहा, अमेरिका हर तरह से चीन के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है, लेकिन चीनी सरकार अपने वादों को तोड़ती रही है। ट्रंप ने यहां तक कहा कि चीन ने सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों के साथ किए वादों को भी तोड़ा है।

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति ट्रंप के हवाले से कहा है कि चीन के साथ अमेरिका खुले और रचनात्मक रिश्ते चाहता है, लेकिन उन संबंधों को पाने के लिए हमें अपने राष्ट्रीय हितों की सख्ती के साथ रक्षा करने की जरूरत है। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने लगातार हमारे और कई अन्य देशों के साथ वादों को तोड़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी सुरक्षा तंत्र की तरफ से निगरानी और सजा के बढ़ते खतरे को दर्शाने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। यह तब हुआ जब चीन की संसद ने हांगकांग में एक नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने का प्रस्ताव पारित किया।

    अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने हाल ही में कहा था कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी न सिर्फ वुहान से फैले कोरोना वायरस की जानकारी अब भी छिपा रही है, बल्कि उसने हांगकांग के लोगों की आजादी भी बर्बाद कर दी है। चीन दूसरों की बौद्धिक संपत्ति चुराने की कोशिशें कर रहा है। वह दक्षिण चीन सागर में भी अपनी ताकत बढ़ाना चाहता है। इन दोनों कामों का पूरी दुनिया पर असर पड़ेगा।

    ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर लगातार चीन पर हमला बोलते हुए उसकी भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि कोरोना वायरस चीन का दिया हुआ बहुत ही बुरा उपहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन चाहता तो इसे रोक सकता था। उन्होने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना फैलने से पहले वुहान बहुत बुरी हालत में था, लेकिन यह चीन के किसी अन्य हिस्से में नहीं फैला।

    Donald Trump Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंगलवार को बजरंगबली के किस उपाय से मिलता है क्या लाभ, पढ़ें 10 बातें
    Next Article दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

    Related Posts

    विदेश

    बुसान में ट्रंप-शी की मुलाकात, अमेरिका-चीन संबंधों में आई नरमी

    October 30, 2025
    विदेश

    गाज़ा में युद्धविराम के बावजूद हवाई हमले, 30 लोगों की मौ’त

    October 29, 2025
    विदेश

    कतर के अमीर शेख से मिले ट्रंप, बोले- मध्य पूर्व में अब शांति एक हकीकत

    October 26, 2025
    Latest Posts

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.