Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 9:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बोआरीजोर में 187 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बोआरीजोर में 187 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2024Updated:August 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन: ने आज गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के राजाभीठा में आयोजित एक समारोह में लगभग 187 करोड़ 15 लाख रुपये की 151 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की बहन- बेटियों के लिए मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना की राशि प्रदान कर नारी सशक्तिकरण की अपनी प्रतिबद्धता जताई.

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार झारखंड और यहां के लोगों को सशक्त करने के संकल्प के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य की दशा और दिशा बदलने में सरकार की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

    मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है. हमारी योजनाओं के माध्यम से लोग स्वावलंबी बन रहे हैं। जन कल्याण के लिए हम हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं, और आगामी योजनाओं से राज्य की दशा और दिशा को बदलने का लक्ष्य है.”

    मुख्यमंत्री ने झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना की शुरुआत की, जिसके तहत महिलाओं और बहन- बेटियों को हर वर्ष 12 हजार रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। इसके साथ ही, सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत बच्चियों को 40 हजार रुपये और 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काम कर रही है. सरकार ने बुजुर्गों, एकल महिलाओं, दिव्यांगों के लिए सर्वजन पेंशन योजना लागू की है और किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किए हैं. स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को 25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की गई है.

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 58 करोड़ 62 लाख रुपये की 73 योजनाओं का उद्घाटन और 128 करोड़ 53 लाख रुपये की 78 योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया.

    कार्यक्रम में मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्रीमती बेबी देवी, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, विधायक श्री प्रदीप यादव, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.

    कार्यक्रम में मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता जिला उपायुक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे. मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह मंत्री श्रीमती बेबी देवी विधायक श्री प्रदीप यादव विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों को दिया टास्क, सद्भावना यात्रा आयोजित करने का आदेश
    Next Article हजारीबाग में युवक ने मूक-बधिर युवती के साथ किया दुष्कर्म, न्याय की लगाई गुहार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026
    खूंटी

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.