Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 1:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा, मध्यप्रदेश पुलिस का पूरे देश में अलग नाम
    देश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा, मध्यप्रदेश पुलिस का पूरे देश में अलग नाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस का पूरे देश में अलग नाम है और कोरोना काल में सभी ने पुलिस के उजले पक्ष को देखा।

    श्री चौहान यहां आयोजित आईपीएस मीट को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जब सड़कों पर कोई नहीं था, तब पुलिस जवान सेवा कर रहे थे और लोगों के जीवन बचा रहे थे। देशभक्ति और जनसेवा के भाव का उस समय अक्षरश: क्रियान्वयन देखा गया। कई जवान और पुलिस अफसर शहीद भी हो गए। यह पुलिस का उजला पक्ष है, जिस पर सार्वजनिक रूप से गर्व किया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि उन्हें सिंहस्थ के समय का एक फोटो याद आता है, जब एक अम्मा को अपने दोनों हाथों से पायदान बनाकर ट्रेन में चढ़ाते पुलिस जवान का फोटो सभी तरफ देखा गया था।
    श्री चौहान ने कहा कि रुस्तम जी जैसे लोगों को पूरा देश याद करता है, जिन्होंने बीएसएफ को सुरक्षा की दीवार बनाया। पंजाब में आतंकवाद का सामना करने वाले के पी एस गिल को कौन भूल सकता है।

    उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाते उन्हें ये कहते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश की पुलिस का पूरे देश में अलग नाम है, इसके अनेक उदाहरण हैं। प्रदेश के अफसरों ने पूरे देश में नाम कमाया। कश्मीर में भी, प्रदेश की पुलिस गई। पंजाब हो, पूर्वोत्तर हो, जहां जरूरत पड़ी प्रदेश के जवान और अफसर गए। प्रदेश के पुलिस बल ने डकैत समस्या को खत्म किया। नक्सलवाद के नियंत्रण में भी प्रभावी कार्य हुआ है। आपराधिक तत्वों की कमर तोड़ना जरूरी है, लगभग 23 हजार एकड़ जमीन दबंगों से छुड़वाई गई है।

    -एजेंसी

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के मोतिहारी में एनआईए का छापा, पीएफआई के तीन संदिग्धों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
    Next Article चाईबासा आईईडी ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ जवान दिल्ली एयरलिफ्ट

    Related Posts

    देश

    उत्तराखंड में कोरोना और डेंगू के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    July 6, 2025
    कारोबार

    अमरनाथ यात्रियों के लिए BSNL का खास तोहफा, सिर्फ ₹196 में मिलेगा यात्रा सिम कार्ड

    July 6, 2025
    देश

    CA परीक्षा के फाउंडेशन, इंटर और फाइनल के नतीजे जारी… यहां देखें रिजल्ट

    July 6, 2025
    Latest Posts

    बिहार के किसानों की इस खेती से बढ़ेगी आय… जानें

    July 6, 2025

    मुर्गी लदी पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौ’त

    July 6, 2025

    5 करोड़ के अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    July 6, 2025

    फ्री फायर मैक्स इंडिया कप 2025: 1 करोड़ रुपये का प्राइज पूल, रजिस्ट्रेशन कल से शुरू

    July 6, 2025

    चातुर्मास 2025 आज से शुरू, क्या करें, क्या ना करें… जानें

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.