Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»असम के मुख्यमंत्री रिम्स में इलाजरत सहायक पुलिसकर्मियों से मिले, बोले-उनकी मांग जायज
    जोहार ब्रेकिंग

    असम के मुख्यमंत्री रिम्स में इलाजरत सहायक पुलिसकर्मियों से मिले, बोले-उनकी मांग जायज

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2024Updated:July 20, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को रिम्स पहुंचे और लाठीचार्ज में घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की. उन्होंने सभी का हालचाल पूछा. घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल सुनने के बाद उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने वादे से मुकर गई है. सहायक पुलिसकर्मियों की जायज मांगों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है. वेतन बढ़ोतरी और समायोजन की मांग करने पर उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जो अन्याय है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इन लोगों से बात करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए. बता दें कि शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव करने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. इसमें कई सहायक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. राज्य के सहायक पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास के घेराव के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में कई सहायक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. सभी घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

    असम इलाज घायल रिम्स सहायक पुलिसकर्मी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमित शाह आज रांची में कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
    Next Article मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का हाथ फ्रैक्चर, चल रहा इलाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा : जिला मुख्यायल से बाहर निकल तत्काल राहत का पर्याय कैसे बन रहा जनता दरबार

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    Latest Posts

    सिमडेगा : जिला मुख्यायल से बाहर निकल तत्काल राहत का पर्याय कैसे बन रहा जनता दरबार

    July 3, 2026

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.