Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 1:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता-2023-24 का होगा आयोजन, जानें कब से होगा शुरू
    खेल

    मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता-2023-24 का होगा आयोजन, जानें कब से होगा शुरू

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक के लिये मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तिथि की घोषणा कर दी गयी है. यह प्रतियोगिता एक नवंबर से शुरू हो रहा है जो 18 नवंबर तक चलेगा. यह प्रतियोगिता पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड, रांची के तहत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड, रांची द्वारा आयोजित की जा रही है. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने रांची जिला अंतर्गत सभी बीडीओ को खेल कैलेंडर, 2023-24 के अनुसार निर्धारित तिथि के अनुरूप पंचायत स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता, 2023-24 का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

    ऐसे जमा करें आवेदन

    पंचायत स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय (दोनों स्तर का) प्रतियोगिता के बाद आयोजन से  संबंधित फोटोग्राफ्स वीडियो क्लिप्स एवं सभी प्रखंड स्तरीय विजेता (पुरुष/महिला) टीमों की योग्यता प्रमाण-पत्र (Eligibility Form) को अपने स्तर से सत्यापित करते हुए टीमों की सूची सहित जिला खेल पदाधिकारी, रांची को 9 दिसंबर 2023 तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2023-24 के तहत इस वर्ष कुल 05 स्तर ( पंचायत, प्रखंड, जिला,जोनल, एवं राज्य ) पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

    पंचायत स्तर पर एक नवंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता

    पंचायत स्तर  की प्रतियोगिताएं-1 से 18 नवंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी.

    प्रखंड स्तर की प्रतियोगिताएं-28 से 06 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी.

    जिला स्तर की प्रतियोगिता-11 से 24 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जायेगी.

    जोनल स्तर पर (रांची, रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा) में 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी.

    राज्य स्तर पर 27 से 30 दिसंबर 2023 तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

     

    कला संस्कृति जोहार लाइव पर्यटन प्रतियोगिता मुख्यंत्री आमंत्रण फुटबॉल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में मारपीट, महिला पर तलवार से हमला कर किया जख्मी
    Next Article नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.