Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, दुमका में फहराएंगे तिरंगा
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, दुमका में फहराएंगे तिरंगा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर दुमका में हैं. मंगलवार दोपहर हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत हुआ. इस मौके पर दुमका विधायक और सीएम के छोटे भाई बसंत सोरेन ने गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया. वहीं संथाल परगना के कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहकर सीएम की अगुवाई की.

    सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दुमका दौरे पर हैं. यहां खिजुरिया गांव स्थित अपने आवास पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी. सीएम ने कहा कि यह दिवस की काफी महत्वपूर्ण है, जब तक यह देश है और देशवासियों का अपना अस्तित्व है तब तक इस दिन का विशेष महत्व रहेगा. जाति मजहब से ऊपर उठकर इस दिवस को लोग दिल से मनाते हैं, इसके महत्व को समझते हैं. मैं पूरे भारतवासी और झारखंड वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देता हूं.

    दुमका में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. दुमका में सीएम हेमंत सोरेन झंडा फहराएंगे. अपने दो दिवसीय दौरे को लेकर मंगलवार दोपहर सीएम हेमंत सोरेन दुमका पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे. मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुमका इनडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है. लेकिन इस बार कोरोना की वजह से उस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. ऐसे में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन किन कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे.

    दुमका में पेट्रोल सब्सिडी योजना का भी होगा शुभारंभ

    दुमका में बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर 10 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन होगा. इसमें शिक्षा विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग की झांकी प्रमुख होंगी. दुमका के पुलिस लाइन मैदान से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पेट्रोल सब्सिडी योजना का शुभारंभ करेंगे. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि सभी तरह के राशन कार्ड धारियों को इसका फायदा मिलेगा. इसके अलावा सीएम के दुमका आगमन और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में चौकसी बरती जा रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के शिक्षाविद गिरधारी राम गौंझू को मरणोपरांत पद्मश्री, केंद्र सरकार की घोषणा
    Next Article जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित 15 फरवरी को फिर होगी सुनवाई

    Related Posts

    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    Latest Posts

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.