Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 10:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे श्रावणी मेले की शुरुआत, 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के बाबानगरी पहुंचने की संभावना
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे श्रावणी मेले की शुरुआत, 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के बाबानगरी पहुंचने की संभावना

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर/रांची : महादेव की नगरी बाबाधाम यानी देवघर में पूरे दो साल बाद विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 जुलाई को श्रावणी मेले की शुरुआत करेंगे। कोरोना काल के दो वर्ष इस बार 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के सावन मास में बाबानगरी पहुंचने की संभावना है।

    इधर, इस बार श्रावण मास में पड़ने वाली सोमवारी को लेकर मिथिला और बंगला पंचांग में अलग-अलग बातें बताई गईं हैं। मिथिला पंचांग के मुताबिक, इस साल सावन के महीने में कुल 4 सोमवारी का जिक्र किया गया है। वहीं बंगला पंचांग के मुताबिक, साल 2022-2023 में पांच सोमवारी को लेकर जानकारी दी गई है।
    मिथला पंचांग के मुताबिक गुरु पूर्णिमा यानी 14 जुलाई के दिन से ही सावन मास की शुरुआत हो जाएगी। उधर, बंगला पंचांग की मानें तो संक्रांति की तिथि से यानी 17 जुलाई से सावन शुरू होगा।

    मिथिला पंचांग के मुताबिक, 18 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी, 25 जुलाई को दूसरी, 1 अगस्त को तीसरी और 8 अगस्त को चौथी सोमवारी के योग बन रहे हैं। वहीं 11 अगस्त को रक्षा बंधन के साथ ही मेले का समापन हो जाएगा। इस बीच 2 अगस्त को नागपंचमी का भी शुभ योग है। इतना ही नहीं, बंगला पंचांग के मुताबिक सावन की पांचवीं सोमवारी 15 अगस्त को बताई गई है।
    मिथिला क्षेत्र में नवविवाहितों का पर्व मधुश्रावणी की पूजा का योग भी इस साल शुभ बताया गया है। यह पर्व 17 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगा। 18 जुलाई से विधिवत मधुश्रावणी पूजा की शुरुआत होगी। इस दौरान प्रत्येक दिन शिव-पार्वती की कथा के साथ ही खास पूजा होगी और 31 जुलाई को विधिवत हवन-पूजन के साथ पूजा सम्पन्न होगी।

    परंपरा के अनुसार आठ अगस्त एकादशी से झूलनोत्सव प्रारम्भ होगा। इस दौरान प्रत्येक दिन बाबा मंदिर समेत शहर के अलग-अलग इलाकों में झूलनोत्सव का आयोजन होगा इसमें राधा-कृष्ण की पूजा के साथ ही रोजाना रात के वक्त भगवान की पूजा होगी और 12 अगस्त को पूजा का समापन होगा।

    कोरोना महामारी की वजह से श्रावणी मेले पर लगी रोक हटने के बाद इसका आयोजन हो रहा है। दो साल बाद आयोजित हो रहे विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान इस साल भक्तों के लिए कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं। इस साल दूसरी और तीसरी सोमवारी को विशेष योग बन रहे हैं। ऐसे में सबसे अधिक भीड़ भी जुटने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच नागपंचमी भी पड़ रही है लिहाजा करीब 2 लाख कांवड़ियों के आने की उम्मीद है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री के दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 5000 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
    Next Article प्रधानमंत्री के दौरे के राजनीतिक मायने, संताल में भाजपा कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने की कवायद

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.