Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 10:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा – सरकार की लोकप्रियता से भाजपा वालों के पेट में हो रहा दर्द
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा – सरकार की लोकप्रियता से भाजपा वालों के पेट में हो रहा दर्द

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार की लोकप्रियता जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे-वैसे भाजपा वालों के पेट में दर्द हो रहा है। विपक्ष मूलवासी आदिवासियों को भड़काने का काम कर रहा है लेकिन इस साजिश को राज्य की जनता ने पहचान लिया है। भाजपा अपने दोषों का ठीकरा वर्तमान सरकार पर फोड़ रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यूपीए विधायकों की बैठक समाप्त होने के बाद आवास के बाहर बने मंच से मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर हाथ जोड़ कर वहां मौजूद लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कल हम ईडी ऑफिस गये थे। लगभग आठ घंटों तक उनके सवालों का जवाब दिया। हमने उनसे कहा कि आपने जो आरोप लगाये हैं क्या यह दो साल में पूरा हो सकता है। ईडी का कहना है कि यह दो साल का आरोप नहीं हैं। हमने उनसे कहा कि अगर आप ईमानदारी से दूध का दूध और पानी का पानी करोगे तो सरकार का पूर्ण समर्थन एजेंसियों को मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि आखिर गैर भाजपा शासित राज्यों पर ही ईडी की कार्रवाई क्यों हो रही है। आजतक सिर्फ व्यापारी ही देश का करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य और युवाओं की बद से बदतर स्थिति बना दी है। दूसरी तरफ आदिवासी मूलवासी बच्चों को आज हमारी सरकार बीडीओ, सीओ बना रही हैं। रोजगार की व्यवस्था हो रही है। इंजीनियरिंग पर नियुक्ति हो रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष करना हम गरीबों के लिए सर्दियों का इतिहास रहा है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी इन लोगों ने परेशान किया, लेकिन क्या हुआ। आज शिबू सोरेन के ऊपर कोई भी दाग नहीं है।

    मंच पर मंत्री मिथलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, चंपई सोरेन, सांसद विजय हांसदा, महुआ माजी, विधायक अनूप सिंह, सरफराज अहमद, इरफान अंसारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित अन्य उपस्थित थे।

    दूसरी ओर राज्य के विभिन्न जिलों से झामुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंचे। इस कारण राजधानी रांची के वीआईपी सड़क कांके रोड सहित अन्य सड़कों पर जाम लग गया। हालांकि, अधिकतर जेएमएम कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जुटे हैं। जहां वे नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का समर्थन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की लगातार जुट रही भीड़ की वजह से कांके रोड स्थित प्रेमसंस मोटर के पास से रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में धंसी चाल, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका
    Next Article अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग के आरोपी बच्चू यादव की जमानत याचिका पर पीएमएलए कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में आज बैंकर समिति की अहम बैठक, वित्त और कृषि मंत्री रहेंगे मौजूद

    August 12, 2025
    झारखंड

    लाइफ सपोर्ट पर झारखंड के शिक्षा मंत्री, ऑपरेशन टला

    August 12, 2025
    झारखंड

    शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म की तैयारी जोरों पर, 5 लाख लोगों के लिए भोज का इंतज़ाम

    August 12, 2025
    Latest Posts

    मगध विश्वविद्यालय में 22 अगस्त को PM मोदी की सभा, तैयारियां जोरों पर

    August 12, 2025

    शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचेंगे अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

    August 12, 2025

    शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

    August 12, 2025

    झारखंड में आज बैंकर समिति की अहम बैठक, वित्त और कृषि मंत्री रहेंगे मौजूद

    August 12, 2025

    लाइफ सपोर्ट पर झारखंड के शिक्षा मंत्री, ऑपरेशन टला

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.