Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 1:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल का किया उद्घाटन, अब ये मिलेगी सुविधाएं 
    जमशेदपुर

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल का किया उद्घाटन, अब ये मिलेगी सुविधाएं 

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज बाबा तिलका मांझी मैदान, मानगो में एमजीएम अस्पताल डिमना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने ओपीडी का शुभारंभ भी किया और साकची डी. एम. एम पुस्तकालय-सह-बहुउद्देशीय भवन तथा कदमा में बहुउद्देशीय कान्वेंशन सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कोल्हान क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक दिन है. 500 बेड का नया अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में जर्जर हो चुके पुराने अस्पताल की जगह यह नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जनता की सेवा में रहेगा. उन्होंने कोरोना काल में झारखंड द्वारा देश को मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि “हमने विकट परिस्थितियों में ऑक्सीजन सप्लाई कर लोगों की जान बचाई. 

    मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि “हम रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार उपलब्ध कराने में प्रयासरत हैं. उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए कानून का भी उल्लेख किया. केंद्र सरकार से झारखंड का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करने की अपील की, जिससे राज्य सरकार महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता भेज सके. उन्होंने जमशेदपुर में नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आधारशिला जल्द रखे जाने की बात भी कही. मुख्यमंत्री ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर कई मंत्री, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे. 

    अस्पताल उद्घाटन एमजीएम मुख्यमंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर चला सघन वाहन जांच अभियान
    Next Article NUSRL में वन्यजीव संरक्षण पर सेमिनार, पलामू में बाघ की संख्या बढ़ाने और साहिबगंज में डॉल्फिन संरक्षण की पहल

    Related Posts

    चाईबासा

    ड्यूटी के दौरान सांप ने CRPF जवान को डसा, टीएमएच में भर्ती

    September 17, 2025
    गिरिडीह

    रानी तालाब में मिला मछुआरे का श’व, इलाके में सनसनी

    September 17, 2025
    झारखंड

    इरफान अंसारी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- ‘भाजपा के महल देखकर आंखों में मोतियाबिंद हो गया, आदिवासी-दलितों के घरों में पंखा तक नहीं’

    September 17, 2025
    Latest Posts

    जल्द बदल जायेगा PMO का पता, यहां होने वाला है शिफ्ट

    September 17, 2025

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर गया में विशेष पूजा, भाजपा नेताओं ने की दीर्घायु की कामना

    September 17, 2025

    ड्यूटी के दौरान सांप ने CRPF जवान को डसा, टीएमएच में भर्ती

    September 17, 2025

    रानी तालाब में मिला मछुआरे का श’व, इलाके में सनसनी

    September 17, 2025

    पटना HC ने PM मोदी की मां के AI वीडियो हटाने का दिया आदेश, राहुल गांधी सहित कई को नोटिस जारी

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.