Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jul, 2025 ♦ 12:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुलीकेरा कांड से मर्माहत, मंत्रिमंडल का विस्तार टला
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुलीकेरा कांड से मर्माहत, मंत्रिमंडल का विस्तार टला

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है। चाईबासा में नरसंहार पीड़ितों के परिजनों से मिलकर लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सीएम ने उनसे मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। बता दें कि सुबह चाईबासा जाने से पहले मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुलाकात की थी, जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार के लिए 24 जनवरी को दोपहर 1 बजे का समय दिया गया था। चाईबासा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने राज्यपाल से मिलकर उन्हें घटना के संबंध में पूरी बातें विस्तृत रूप से बताई। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल से समय मांगा था, जिसके बाद शुक्रवार एक बजे का वक्त हमें मिला था। चाईबासा की घटना को देखकर मन में मायूसी है। आनन-फानन में शोकाकुल वक्त में मुझे शपथ ग्रहण इच्छा के विरुद्ध लग रहा है। इसलिए राज्यपाल से हमने आग्रह किया है कि कल का दिन टाल कर मंत्रिमंडल का विस्तार किसी अन्य तारीख को किया जाए।
    बता दें कि शुक्रवार को राजभवन में 8 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना थी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय तथा बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाने की चर्चा है। झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगन्नाथ महतो, दीपक बिरुआ तथा मथुरा महतो के नाम की चर्चा है। इस बार हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से हुई बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के खाके पर अंतिम सहमति बना ली है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कांग्रेस से कितने मंत्री बनेंगे और उन्हें कौन-कौन से विभाग मिलेंगे।
    हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम व डॉ. रामेश्वर उरांव और राजद से सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। झामुमो विधायक रविंद्र नाथ महतो को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है। झामुमो, कांग्रेस व राजद ने गठबंधन करके झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें झामुमो ने 30, कांग्रेस ने 16 व राजद ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निगम ने रुकवाया 26 भवनों का अवैध निर्माण, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
    Next Article उधर बंधु तिर्की और प्रदीप यादव कांग्रेस से जुड़े, इधर हेमंत ने टाला मंत्रिमंडल का विस्तार

    Related Posts

    झारखंड

    झरिया में फिर जमीन धंसी, फुलरीबांग में 407 वाहन समाया धरती में, लोगों में दहशत

    July 19, 2025
    झारखंड

    चमातू कोलियरी में अपराधियों का तांडव, दो गाड़ियों में लगाई आ’ग

    July 19, 2025
    क्राइम

    अज्ञात अपराधियों ने युवक पर चलाई गो’ली, दो खोखा बरामद

    July 19, 2025
    Latest Posts

    झरिया में फिर जमीन धंसी, फुलरीबांग में 407 वाहन समाया धरती में, लोगों में दहशत

    July 19, 2025

    PM मोदी फिर जा रहे विदेश यात्रा पर, कहां-कहां का होगा दौरा… जानें

    July 19, 2025

    Jio Financial और Allianz मिलकर उतरेंगे भारत के पुनर्बीमा क्षेत्र में, 50:50 में बनाएंगे संयुक्त उद्यम

    July 19, 2025

    गैंगस्टर चंदन मिश्रा ह’त्याकां’ड : कोलकाता के न्यू टाउन से पांच अरेस्ट

    July 19, 2025

    चमातू कोलियरी में अपराधियों का तांडव, दो गाड़ियों में लगाई आ’ग

    July 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.