Ranchi : पूरे देश के साथ झारखंड में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रांची स्थित निर्वाचन सदन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद रवि कुमार ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें उन वीरों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हमें आज़ादी मिली।
इस मौके पर निर्वाचन कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। परिसर को तिरंगे और फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान गाया गया और देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा। समारोह पूरी गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Also Read : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर CM नीतीश ने किए बड़े-बड़े ऐलान… जानें क्या
Also Read : 79वां स्वतंत्रता दिवस : झारखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा
Also Read : विधानसभा परिसर में गूंजा राष्ट्रगान, स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि
Also Read : रांची DC ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं