Bihar : सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुर्दाहां खुर्द और गुर्दाहां कला गांव में कुछ युवकों ने कोचिंग से लौट रही छात्राओं के साथ छेड़खानी की। छात्राओं ने परिजनों को छेड़खानी की जानकारी दी। जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया और जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
घटना के बाद मांझी थाना पुलिस और प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर स्थिति को नियंत्रित किया। DM अमन समीर और SP डॉ. कुमार आशीष खुद घटनास्थल पर पहुंचे और विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सात संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस गांव में लगातार निगरानी रख रही है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार के मुताबिक, प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाहों से बचने को कहा। सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के जानकारी साझा न करने की भी चेतावनी दी गई है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा कारणों से गांव में पुलिस की तैनाती जारी रहेगी।
Also Read : चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 19 जून को, नतीजे 23 जून को घोषित
Also Read : वायरल तस्वीर पर तेज प्रताप का खुलासा, क्या दी सफाई… जानिए
Also Read : IPL 2025 : दिल्ली में SRH और KKR के बीच लीग मुकाबला आज… जानें पिच और मौसम का हाल
Also Read : बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को लूटा, नकाबपोश अपराधियों ने गोली भी चलाई
Also Read : GT vs CSK Playing 11 : लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला आज, जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
Also Read : जसीडीह में निर्माणाधीन स्लैब गिरने से पांच मजदूर घायल
Also Read : झारखंड में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
Also Read : 25 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : हिंदपीढ़ी में पांच लोगों के घर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस, चिपकाया इश्तेहार
Also Read : कैटरिंग का काम करने वाली दो महिलाओं को RPF ने दबोचा, बैग से निकला ये सामान
Also Read : आखिर कौन है तेज प्रताप के साथ यह लड़की, फोटो हो रही वायरल…