Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 3:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लॉकडाउन-2 को लेकर झारखंड बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन योजना में किया गया बदलाव, जैक ने जारी किए नए निर्देश
    झारखंड

    लॉकडाउन-2 को लेकर झारखंड बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन योजना में किया गया बदलाव, जैक ने जारी किए नए निर्देश

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में कोरोना महामारी से सब कुछ बदला हुआ है। राज्य में बोर्ड परीक्षार्थी भी इसमें शामिल हैं। उन्हें लॉकडाउन-2 के कारण अपने परिणाम को और इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि एक बार फिर झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अब 3 मई तक मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य स्थगित किया गया है।

    दरअसल कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने को लेकर 3 मई तक लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई गई है और इसे देखते हुए एक बार फिर मूल्यांकन की योजना भी बदली गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि विकट परिस्थिति को देखते हुए मैट्रिक इंटर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच लॉकडाउन अवधि, 3 मई के बाद से जिस परिस्थिति में रहेगी उसी परिस्थिति में की जाएगी.हालांकि जैक ने मूल्यांकन को लेकर एक योजना तैयार की है।

    जैक द्वारा दो शिफ्ट में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। दो शिफ्ट में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होने से समय बचेगा और जो देरी हो रही है उससे कुछ हद तक भरपाई हो जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा परिणाम को लेकर भी तमाम तैयारियां और प्रक्रियाएं साथ-साथ संचालित की जाएगी. अब तक इसे लेकर जैक द्वारा नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही केंद्रीय स्तर पर दिशा निर्देश मिलते ही मूल्यांकन को लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा।

    गौरतलब है कि इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में लगभग 6.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 11 फरवरी से 28 फरवरी तक संचालित हुई इन परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 20 मार्च से शुरू करने की योजना थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉक डाउन के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन को स्थगित करना पड़ा था।

    ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि जून के फर्स्ट वीक तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी भी असमंजस की स्थिति है,क्योंकि देश भर में लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहा है. ऐसे में स्थिति सामान्य होगी या फिर जोखिम भरा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल परीक्षार्थियों को अपना रिजल्ट का इंतजार करना पड़ेगा।

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास बोले, 2020 वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ी मंदी का साल
    Next Article बिहार : कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 83 हुई

    Related Posts

    झारखंड

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025
    झारखंड

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025
    जमशेदपुर

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025
    Latest Posts

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों को मुफ्त में वाटर कनेक्शन…

    September 13, 2025

    दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.