Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 1:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चक्रधरपुर : गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरि की अपराधियों ने बम मारकर हत्या की
    झारखंड

    चक्रधरपुर : गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरि की अपराधियों ने बम मारकर हत्या की

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पश्चिमी सिंहभूम : चक्रधरपुर में गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरि की सरेशाम अपराधियों ने बम मारकर हत्या कर दी। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई घटना के बाद जहां पूरे इलाके में दहशत फैल गयी, वहीं आक्रोशित लोगों ने शव को पवन चौक पर रख रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 (ई) को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी सह पोड़ाहाट एसडीपीओ कपिल चौधरी सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।

    जानकारी के अनुसार शनिवार शाम छह बजे कमलदेव गिरि अपने कुछ समर्थकों के साथ बाइक से घर से निकल भारत भवन चौक की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से अपराधियों ने बम से हमला कर दिया। आनन-फानन में समर्थकों ने उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कमलदेव की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में समर्थक रेलवे अस्पताल पहुंचे। वहीं समर्थकों ने रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। कमल की पहचान हिंदू नेता के रूप में थी। आक्रोशित समर्थक रेलवे अस्पताल से शव लेकर पवन चौक पहुंचे और शव को रख हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

    पुलिस ने रेलवे अस्पताल परिसर से जब्त किया हथियार

    गिरि की हत्या की सूचना मिलने पर आक्रोशित समर्थक हथियार लेकर रेलवे अस्पताल पहुंच गये थे और हवा में लहराकर हत्या का बदला लेने की बात कह रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कमलदेव गिरि के समर्थक से हथियार जब्त कर लिया।

    हिंदू नेता के रूप में थी पहचान 

    गिरि भाजपा, आजसू, झामुमो सहित कई राजनीतिक पार्टियों में समय-समय पर शामिल होते थे। इसके अलावा गिरिराज सेना प्रमुख के रूप में उनकी एक अपनी पहचान थी। वे एक दर्जन संगठनों और पूजा समितियों जैसे कुली यूनियन, जन्माष्टी पूजा समिति से भी जुड़े थे। हालांकि, हाल में गिरि ने सभी संगठनों से इस्तीफा दे दिया था और अपनी जान पर खतरा बताया था। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि वे भाजपा नेताओं के संपर्क में थे और कुछ भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात की भी खबर आयी थी। उनकी एक हिन्दू नेता के रूप में पहचान थी।

    हत्या की खबर के बाद ही चक्रधरपुर में दुकान-बाजार हुए बंद

    हत्या की खबर जैसे ही चक्रधरपुर में फैली, वैसे ही दुकानों के साथ-साथ बाजार बंद हो गये। वहीं, कमलदेव गिरि की हत्या की खबर के बाद से ही लोगों में रोष व्याप्त है। दूसरी ओर आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देवघर पहुंचेंगी, सुबह नौ बजे से 3.30 बजे तक आमजन के लिए बाबा मंदिर प्रांगण में प्रवेश निषेध
    Next Article देवघर : आपसी विवाद में जमीन कारोबारी की हत्या, पहले मारा बम फिर मारी गोली

    Related Posts

    झारखंड

    वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा पुलिस एसोसिएशन, किनका… जानें

    July 4, 2025
    जमशेदपुर

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025
    Latest Posts

    वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा पुलिस एसोसिएशन, किनका… जानें

    July 4, 2025

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.