
Ranchi : तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान गुरुवार को रांची पहुंचेंगे। वे दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य रांची में होने वाले ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) से जुड़ा है।
बता दें कि 19 से 21 सितंबर तक रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आधुनिक रक्षा तकनीकों और उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
इससे पहले, 17 सितंबर को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को डिफेंस एक्सपो के बारे में जानकारी दी और उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उम्मीद है कि इस एक्सपो के जरिए राज्य के युवाओं को रक्षा क्षेत्र की तकनीकी जानकारी मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
Also Read : बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक
Also Read : अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद
Also Read : उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, चमोली में 12 मकान ध्वस्त, 8 लोग लापता