Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद जज हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट
    झारखंड

    धनबाद जज हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2021Updated:October 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। घटना के 90 दिन पूरा होने से पहले ही इसे दायर किया गया है, ताकि दोनों आरोपियों को जमानत न मिल सके।

    CBI ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा के खिलाफ ही चार्जशीट दायर की है। एजेंसी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। CBI दोनों आरोपियों को 3 बार रिमांड पर ले चुकी है।

    CBI पहले ही बता चुकी है- ये हत्या है
    CBI के हाथ कुछ ऐसे साक्ष्य लगे हैं जिनके आधार पर झारखंड हाईकोर्ट में उसने बताया है कि उत्तम आनंद की हत्या की गई है। इसमें कुछ और लोग भी शामिल हैं। फिलहाल हर एंगल पर मामले की जांच जारी है। हालांकि एजेंसी की तरफ से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हत्या के मुख्य साजिशकर्ता कौन हैं।

    होटवार जेल से भी कनेक्शन तलाश रही है CBI
    वहीं CBI की जांच इस केस में रांची के होटवार जेल तक पहुंच गई है। होटवार में CBI लगातार दो दिनों तक आधा दर्जन से ज्यादा अपराधियों से पूछताछ कर चुकी है । इसमें होटवार में बंद रंजय सिंह हत्याकांड के आरोपी नंद कुमार सिंह उर्फ मामा भी शामिल है।

    हाईकोर्ट कर रहा है जांच की मॉनिटरिंग
    जज की मौत मामले की चल रही CBI जांच की झारखंड हाईकोर्ट मॉनिटरिंग कर रहा है। हर सप्ताह CBI को कोर्ट में जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करनी पड़ रही है। बता दें कि 28 जुलाई को मॉर्निंग वाक के दौरान जज उत्तम आनंद को ऑटो ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। दोनों आरोपियों को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपतरातू रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article धनबाद में SNMMCH से चोरी किया गया नवजात बरामद, महिला चोर को गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025
    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    June 18, 2025

    लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    June 18, 2025

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.