Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Nov, 2025 ♦ 11:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»सावधान! ज़रूरत से ज़्यादा Vitamin D हो सकता है बेहद घातक, किडनी और दिल पर सीधा असर
    Facts

    सावधान! ज़रूरत से ज़्यादा Vitamin D हो सकता है बेहद घातक, किडनी और दिल पर सीधा असर

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 13, 2025Updated:August 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Vitamin D
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हड्डियों को मज़बूत बनाने वाला Vitamin D अगर हद से ज़्यादा लिया जाए, तो यही आपकी सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स और मेडिकल मामलों ने इस बात की पुष्टि की है कि विटामिन D का अत्यधिक सेवन जानलेवा साबित हो सकता है।

    ब्रिटेन में एक मौत से बढ़ी चिंता

    2024 में ब्रिटेन के एक व्यक्ति की मौत विटामिन D और कैल्शियम की ओवरडोज़ से हुई थी। उसके बाद से डॉक्टर लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि लोग बिना डॉक्टरी सलाह के सप्लीमेंट्स लेना बंद करें।

    क्या है विटामिन D टॉक्सिसिटी?

    नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, शरीर में विटामिन D की ज़रूरत से ज़्यादा मात्रा जमा हो जाने पर यह टॉक्सिसिटी पैदा करता है, जिसे हाइपरविटामिनोसिस D कहा जाता है। इससे शरीर में कैल्शियम का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ जाता है, जो किडनी, दिल और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है।

    ज्यादा विटामिन D लेने से हो सकते हैं ये लक्षण

    • पेट से जुड़ी समस्याएं: मतली, उल्टी, भूख न लगना
    • दिमागी असर: भ्रम, थकावट, सिरदर्द
    • किडनी पर असर: बार-बार पेशाब, डिहाइड्रेशन, किडनी स्टोन
    • हड्डियों में दिक्कत: दर्द, कमजोरी, फ्रैक्चर
    • दिल पर असर: तेज धड़कन, अनियमित हार्टबीट, हाई BP

    किडनी पर सबसे बड़ा खतरा

    जब शरीर में विटामिन D की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो खून में कैल्शियम का स्तर बढ़ने लगता है। किडनी को इस अतिरिक्त कैल्शियम को बाहर निकालने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे किडनी स्टोन, नेफ्रोकैल्सीनोसिस और अंत में किडनी फेलियर तक हो सकता है।

    दिल और ब्लड वेसेल्स पर असर

    विटामिन D की अधिकता से हृदय की गति अनियमित हो सकती है। लगातार हाई कैल्शियम लेवल ब्लड वेसेल्स में कैल्शियम का जमाव कर सकता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।

    कैसे बचें इस ‘छिपे हुए ज़हर’ से?

    • बिना डॉक्टरी सलाह के सप्लीमेंट न लें
    • रोजाना 600 IU विटामिन D ही पर्याप्त (विशेष परिस्थिति में डॉक्टर अधिक दे सकते हैं)
    • धूप से प्राकृतिक तरीके से विटामिन D पाएं
    • सप्लीमेंट लेने से पहले ब्लड टेस्ट कराएं
    • हाई कैल्शियम डाइट से बचें अगर आप सप्लीमेंट ले रहे हैं

     

     

    किडनी फेलियर विटामिन डी की मात्रा विटामिन डी के नुकसान विटामिन डी टॉक्सिसिटी विटामिन डी साइड इफेक्ट्स विटामिन डी से मौत सप्लीमेंट ओवरडोज हाइपरविटामिनोसिस डी हार्ट प्रॉब्लम हेल्थ टिप्स हेल्थ न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में भारी वाहनों की NO ENTRY…
    Next Article ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर आज कोलकाता में लॉन्च, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मां काली का लिया आशीर्वाद

    Related Posts

    fact

    सर्दियों में बढ़ता है निमोनिया का खतरा, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

    November 12, 2025
    fact

    लहसुन को लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान टिप्स… जानें

    November 12, 2025
    Facts

    सर्दियों में वॉटर हीटर इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी, छोटी लापरवाही बन सकती है जानलेवा

    November 11, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री ध्वस्त, सैकड़ों लीटर शराब जब्त

    November 13, 2025

    मुख्यमंत्री करेंगे रवींद्र भवन का उद्घाटन, स्मार्ट सिटी में इको पार्क और मुख्य सड़कें होंगी चौड़ी

    November 13, 2025

    Delhi Blast: आरोपी उमर की पहचान, DNA रिपोर्ट से हुआ खुलासा

    November 13, 2025

    धर्मेंद्र की झूठी मौत की खबर पर सनी देओल ने जताया गुस्सा

    November 13, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट की रजत जयंती: 15 नवंबर को होगा भव्य समारोह, न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

    November 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.