Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Nov, 2025 ♦ 11:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»दूसरे चरण का प्रचार आज शाम थम जायेगा
    बिहार

    दूसरे चरण का प्रचार आज शाम थम जायेगा

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 9, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज यानी रविवार शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इस चरण में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1165 पुरुष, 136 महिला और 1 थर्ड जेंडर प्रत्याशी शामिल हैं।

    दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। इनमें 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें हैं। हर मतदान केंद्र पर औसतन 815 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान सहित कई बड़े नेताओं ने अपने-अपने गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जोरदार प्रचार किया।

    इस चरण में कैमूर का चैनपुर, रोहतास का सासाराम और गया शहर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 22-22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि सबसे कम 5-5 प्रत्याशी लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली, त्रिवेणीगंज और बनमनखी में हैं।

    मतदान के लिए कुल 45,399 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 5326 शहरी और 40,073 ग्रामीण केंद्र शामिल हैं। इनमें 595 महिला संचालित, 91 दिव्यांग संचालित और 316 मॉडल बूथ होंगे। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

    इस चरण में कुल 3.70 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिला और 943 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 2,47,574 मतदाता हैं, जबकि हिसुआ क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3,67,667 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

     

    Bihar Assembly Elections: Campaigning for the second phase will end at 6 pm today. बिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू आज से शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बढ़ी ठंड, तापमान में लगातार गिरावट
    Next Article तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ मनाया 37वां जन्मदिन, RJD कार्यालय में आज होगा बड़ा समारोह

    Related Posts

    बिहार

    गया के टिकारी में आज CM नीतीश कुमार की सभा, कांग्रेस भी करेगी रोड शो

    November 9, 2025
    बिहार

    कपड़ा गोदाम में भीषण आ’ग, 30 लाख से अधिक का नुकसान

    November 9, 2025
    ट्रेंडिंग

    सोनपुर मेला का आज शुभारंभ, देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु और पर्यटक

    November 9, 2025
    Latest Posts

    गया के टिकारी में आज CM नीतीश कुमार की सभा, कांग्रेस भी करेगी रोड शो

    November 9, 2025

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर, कई इलाकों में धुंध और प्रदूषण बढ़ा

    November 9, 2025

    कपड़ा गोदाम में भीषण आ’ग, 30 लाख से अधिक का नुकसान

    November 9, 2025

    सोनपुर मेला का आज शुभारंभ, देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु और पर्यटक

    November 9, 2025

    उत्तराखंड को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 8260 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

    November 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.