Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 10:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चैनपुर में दिनदहाड़े गोली मारकर व्यवसायी की हत्या
    झारखंड

    चैनपुर में दिनदहाड़े गोली मारकर व्यवसायी की हत्या

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • नक्सली कमांडर बुद्धेश्वर ने दिया घटना को अंजाम, हत्या के कारणों का नहीं हुआ है खुलासा

    गुमला। चैनपुर थाना के अति नक्सल प्रभावित लोरम्बा गांव में दिन दहाड़े ब्यवसायी बृजमोहन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जाता है कि घटना को भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर बुधेश्वर उरांव ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार नक्सली बुधेश्वर अपने एक साथी के साथ शनिवार लगभग 1:30 बजे बृजमोहन सिंह के दुकान के पास पहुंचा और उसे दुकान के बाहर निकाल कर सीने में गोली मार दी। एक गोली सीने में लगी, वहीं दूसरी गोली उसके हाथ में लगी।जिसके बाद नारे बाजी करते हुए चले गए।

    परिजनों के हल्ला सुनकर आस पड़ोस के लोग वहाँ जमा हुए। जिसके बाद चैनपुर में रह रहे उसके जीजाजी विजय सिंह को फोन पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद विजय सिंह ने इसकी जानकारी चैनपुर थाने को दी। घटना के बाद मृतक के शव को उसके जिजीजी के द्वारा एम्बुलेंस से चैनपुर अस्पताल लाया गया। अस्पताल परिसर में मृतक की पत्नी व उसकी माँ का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी कमला देवी ने बताया कि बृजमोहन नहाकर, पूजापाठ कर दुकान आये थे, जिसके बाद मैं घर चली गई। गोली की आवाज सुनकर मैं और मेरी सास दौड़ कर बाहर आये तो देखा मेरे पति को गोली मार दिया गया है। जब मैं वहां पहुची तो बुधेस्वर उरांव अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर था और भागो नहीं तो तुमलोगों को भी गोली मार देंगे।

    वहीं मृतक की माँ ने रोते रोते कहा कि दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और मेरे बेटे को गोली मार दी। उसके एक बुधेस्वर था।वहीं दूसरे को नही पहचान सकी।कुछ महीना पूर्व में ही मृतक बृजमोहन को जान से मारने की धमकी मिली थी।जिसके बाद वह चैनपुर में आकर रहता था। कुछ दिन पूर्व ही वो अपने गांव गया था। जिसके बाद ये घटना घट गई।

    चैनपुर थाना प्रभारी मोहन कुमार चैनपुर अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लेने में जुट गए हैं। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। कुछ लोग दबे स्वर में पुलिस मुखबिर की बात भी कह रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। दोषी जल्द पकड़े जाएंगे।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में धूमधाम से मनाया गया नेपाली नववर्ष
    Next Article नाबालिग के साथ हुई मारपीट मामले में सिविल सर्जन ने बनाया दो टीम, दोनों जांच टीम में है चार चार डॉक्टर

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड बार काउंसिल की बैठक आज, चुनाव और बजट पर होगी चर्चा

    October 12, 2025
    झारखंड

    राजधानी में ‘स्वदेशी मैराथन’ का आयोजन, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प

    October 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, ला नीना की वजह से बढ़ेगी ठंड

    October 12, 2025
    Latest Posts

    सिकरहना नदी में नाव पलटी, एक की मौ’त, दो लापता

    October 12, 2025

    तालिबान ने पाकिस्तानी चौकियों पर जवाबी हमला बोला, सीमा पर भारी गो’लीबारी, दर्जनों सैनिक मा’रे गए

    October 12, 2025

    13 अक्टूबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं करेंगी उपवास

    October 12, 2025

    झारखंड बार काउंसिल की बैठक आज, चुनाव और बजट पर होगी चर्चा

    October 12, 2025

    13 साल के इंतजार के बाद मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाइपास खुला, शहर में जाम से मिलेगी राहत

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.