Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2025 ♦ 11:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»रांची में ब्राउन शुगर फैक्ट्री का भंडाफोड़, खूंटी पुलिस ने पकड़ा 5 करोड़ का ब्राउन शुगर व 33 लाख की अफीम
    क्राइम

    रांची में ब्राउन शुगर फैक्ट्री का भंडाफोड़, खूंटी पुलिस ने पकड़ा 5 करोड़ का ब्राउन शुगर व 33 लाख की अफीम

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/खूंटी: राजधानी के ग्रामीण इलाकों में नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर पनप रहा है. इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब ब्राउन शुगर और अफीम तस्करों को अड़की थानेदार मुकेश कुमार यादव ने पकड़ा. तस्करों की निशानेदही पर खूंटी पुलिस ने जब रांची जिला के अनगड़ा थाना अंतर्गत हेसल गांव में छापेमारी की तो होश उड़ गए. पुलिस ने अफीम से ब्राउन शुगर बनाने की एक फैक्ट्री का उद्भेदन पहली बार किया है. खूंटी पुलिस ने इस दौरान करीब 5 करोड़ का ब्राउन शुगर, 33 लाख की अफीम, 15 लाख नकद, पांच मोबाइल, क्रेटा कार और ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल सारा सामान को जब्त किया है. वहीं, सनिका पाहन, तुलेश्वर कुमार, विरेंद्र कुमार दांगी, रवि दांगी और उमेश कुमार दांगी उर्फ साजन को गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्करों का कई राज्यों में अन्य तस्करों से संपर्क है. पुलिस उनकी भी खोजबीन कर रही है.
    एम्बुलेंस से पकड़ने पहुंचे तस्करों को जंगल इलाके में थानेदार
    एसडीपीओ ने कहा कि खूंटी एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि तस्करों का एक गिरोह बड़े पैमाने पर खरीद बिक्री के लिए हुंटू गांव पहुंचने वाला है. सूचना का सत्यापन करते हुए थानेदार मुकेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ एम्बुलेंस से जंगल इलाके में पहुंचे. इस दौरान खूंटी-तमाड़ मुख्य पथ पर सड़क किनारे एम्बुलेंस खड़ी कर इंतजार करने लगे. तभी जंगल से एक व्यक्ति हांथ में झोला लेकर सड़क पर आया और क्रेटा गाड़ी के पास खड़ा होकर बातचीत करने लगा. पुलिस को शक होने पर क्रेटा गाड़ी की घेराबंदी कर जांच की. इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस ने अफीम तस्करी करते रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद सख्ती से पूछताछ के दौरान कई जानकारियां पुलिस के हाथ लगी. तस्करों ने यह भी खूंटी पुलिस को बताया है कि खूंटी, रांची और चतरा जिला से बड़े पैमानों पर अफीम की खरीदारी करता है. फिर अफीम से ब्राउन शुगर बनाकर बड़े-बड़े राज्यों में सप्लाई करता है.

    अफीम पुलिस फैक्ट्री ब्राउन शुगर भंडाफोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का 50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
    Next Article मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना शिविर से खाली हाथ लौटी महिलाएं, सर्वर फेल

    Related Posts

    गुमला

    गुमला में लड़की से गैंगरे’प, 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 13, 2025
    कोडरमा

    शादी समारोह से लौट रहे बासुदेव पर हाथी ने किया हमला, फिर…

    May 13, 2025
    क्राइम

    नाला बनाने का लेकर भयंकर बवाल, बेटे की गई जान, बाप जख्मी

    May 13, 2025
    Latest Posts

    गुमला में लड़की से गैंगरे’प, 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 13, 2025

    शादी समारोह से लौट रहे बासुदेव पर हाथी ने किया हमला, फिर…

    May 13, 2025

    नाला बनाने का लेकर भयंकर बवाल, बेटे की गई जान, बाप जख्मी

    May 13, 2025

    सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में हल्की गिरावट 

    May 13, 2025

    एयर इंडिया और इंडिगो ने कई उड़ानें की रद्द

    May 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.